PSL 2024: इमाद वसीम ने ड्रेसिंग रूम में की शर्मनाक हरकत, सिगरेट पीते हुए वीडियो ने मचाया तहलका
Imad Wasim: पाकिस्तान सुपर लीग का सीजन सोमवार को फाइनल मैच के साथ ही समाप्त हो गया। मुल्तान सुल्तांस को पराजित करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने खिताबी जीत दर्ज कर ली। इस बीच इस्लामाबाद के खिलाड़ी इमाद वसीम एक बड़े विवाद में फंस गए हैं।
इमाद वसीम का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वह धूम्रपान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अहम बात तो यह है कि इमाद वसीम ड्रेसिंग रूम में बैठकर सिगरेट पी रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इमाद वसीम की जमकर फजीहत हो रही है।

ड्रेसिंग रूम में धुआं उड़ाने के बाद इमाद वसीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। टीम को जीत दिलाने में भीवह सफल रहे। सब कुछ अच्छा होते हुए भी अंत में वह अपना सम्मान खो बैठे और सिगरेट का वीडियो पल भर में ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद फैन्स ने भी जमकर सवाल उठाए हैं। फैन्स ने पूछा कि ड्रेसिंग रूप में स्मोकिंग का सामान कैसे ले जा सकते हैं और इसकी अनुमति किसने दी। फैन्स ने यह भी पूछा कि पीसीबी को इसे देखना चाहिए कि कैसे खिलाड़ी खुद को बड़ा समझ रहे हैं।
गौरतलब है कि इमाग वसीम ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद बैटिंग में भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी। वह नाबाद 19 रन बनाकर आए और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2 विकेट से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बाबर आजम रहे।












Click it and Unblock the Notifications