वर्ल्ड कप में भारत पर आरोप लगाना पाकिस्तान को पड़ा भारी, चैम्पियंस ट्रॉफी हो सकती है यूएई शिफ्ट
ICC Champions Trophy 2025: वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम टॉप चार में भी नहीं पहुंच पाई थी। हर मैच में हार के बाद बीसीसीआई के ऊपर षड्यंत्र के आरोप लगाये जाते थे। कभी पिच को लेकर शिकायत होती थी, तो कभी गेंद को लेकर बयानबाजी होती थी।
साल 2025 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही होनी है। इसको लेकर अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अगर भारत सरकार अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं भेजती है, तो टूर्नामेंट वहां नहीं होगा, इसे यूएई शिफ्ट किया जा सकता है।

एशिया कप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। पाकिस्तान में एशिया कप होना था लेकिन टीम इंडिया के वहां नहीं जाने पर मामला खराब हो गया। इसके बाद हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था। भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले गए थे। पाकिस्तान में महज 4 ही मुकाबले खेले गए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को डर है कि कहीं उससे चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी न छिन जाए, इस वजह से उनकी तरफ से आईसीसी के साथ बातचीत शुरू हो गई है। अभी काफी वक्त है लेकिन पाक क्रिकेट बोर्ड को डर सता रहा है। फरवरी-मार्च 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जानी है।
अगर चैम्पियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित की जाती है, तो पीसीबी की परेशानी बढ़ेगी। मुकाबले यूएई में भी खेले जा सकते हैं। भारतीय टीम अगर फाइनल में जाती है, तो वह मैच भी यूएई में ही खेला जा सकता है। पीसीबी का ध्यान फ़िलहाल तो अपनी मेजबानी बचाने की तरफ है।
लम्बे समय से पाकिस्तान में आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं हुआ है। 2011 का वर्ल्ड कप भी वहां नहीं हुआ था। इसे भारत और बांग्लादेश में आयोजित किया गया था। अब एक मौका उनके पास आया है, वे इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। फ़िलहाल तो भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना तय नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications