'अगर सर्जरी नहीं होती तो मैं 2023 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाता', जडेजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रवींद्र जडेजा ने बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वो अगर घुटने की सर्जरी नहीं करवाते तो 2023 का वर्ल्ड कप खेलने के चांस बहुत कम थे।

Ravindra Jadeja

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से इंडियन टीम के बेहद स्पेशल प्लेयर रवींद्र जडेजा करीब 6 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। घुटने की चोट के कारण जडेजा सितंबर 2022 से ही क्रिकेट से दूर थे, लेकिन सर्जरी से रिकवर होने के बाद हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मैच से वापसी की और वहां शानदार प्रदर्शन किया। अब जडेजा नागपुर टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जडेजा ने बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया है कि आखिर उन्हें 6 महीने बाद इंडियन जर्सी पहनने पर कैसा लग रहा है?

मैं वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था- जडेजा

मैं वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था- जडेजा

इस इंटरव्यू में जडेजा ने अपनी रिकवरी की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी बताया है। साथ ही सर्जरी के बाद उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इस बारे में भी जडेजा ने बात की है। बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में जडेजा ने कहा है, "मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं कि लगभग 5 महीने से अधिक समय के बाद मुझे फिर से इंडियन जर्सी पहनने का मौका मिला है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे दोबारा मौका दिया गया, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। क्योंकि जब आप 5 महीने क्रिकेट नहीं खेलते हैं तो यह एक क्रिकेटर के रूप में बेहद निराशाजनक हो जाता है। मैं अपनी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।"

'सर्जरी नहीं होती तो नहीं खेल पाता विश्व कप'

'सर्जरी नहीं होती तो नहीं खेल पाता विश्व कप'

रवींद्र जडेजा ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्हें घुटने की दिक्कत काफी ज्यादा हो रही थी। मुझे डॉक्टरों ने सर्जरी कराने के लिए कहा था और मुझे सर्जरी करानी ही थी, लेकिन मैं यह तय नहीं कर पा रहा था कि वर्ल्ड कप से पहले या फिर वर्ल्ड कप के बाद, फिर मुझे डॉक्टरों ने बताया था कि अगर वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराई तो उस टूर्नामेंट में खेलने के चांस काफी कम होंगे, इसलिए मैंने वर्ल्ड कप से पहले ही सर्जरी कराने का फैसला किया, लेकिन सर्जरी के बाद रिकवरी के जो दो महीने थे वो बहुत ही ज्यादा मुश्किल थे, मुझे इस दौरान कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा।

टी20 विश्व कप को किया मिस- जडेजा

टी20 विश्व कप को किया मिस- जडेजा

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण ही 2022 टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। उस वक्त उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। उस समय को याद करते हुए जडेजा ने कहा है, "सर्जरी के बाद का समय काफी कठिन था, क्योंकि आपको लगातार रिहैब और ट्रेनिंग करनी होती है। आपके दिमाग में अपनी फिटनेस के बारे में ही चीजें रहती हैं। मैं उस वक्त टी20 वर्ल्ड कप के मैच टीवी पर देख रहा था तो उस वक्त मेरे दिमाग में यही ख्याल थे कि काश मैं वहां होता। ये छोटी-छोटी चीजें आपको ठीक होने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए प्रेरित करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+