WTC Points Table : साउथ अफ्रीका ने लगाई लंबी छलांग, जानें किस नंबर पर है भारत

wtc points table

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज अब 1-1- की बराबरी पर आ चुकी है। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। विश्व कप के मौजूदा सत्र में साउथ अफ्रीका की यह पहली टेस्ट सीरीज है और यह उनकी पहली जीत है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन की अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। वह 5 पायदान से उठकर सीधे 5वें स्थान पर आ चुकी है।

यह साउथ अफ्रीका की 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली जीत रही है। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने चैंपियनशिप में 12 अंक जुटाए हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और उनमें से एक अपने नाम किया है तो एक हारा है। ऐसे में उसने जीत से 12 अंक जुटाए हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत का पीछा नहीं छोड़ रहे गावस्कर, बोले- द्रविड़ ने फटकार लगाई होगी

वहीं भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में पहले ही दो सीरीज खेल चुकी है। माैजूदा समय उनकी तीसरी सीरीज जारी है, जिसका आखिरी मैच 11 जनवरी से होगा। भारत ने अभी तक खेले गए आठ में से चार टेस्ट जीते हैं, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। भारतीय टीम का एक मैच रद्द हो गया था। भारतीय टीम इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसका सर्वाधिक स्कोर 53 अंक है।

एशेज के पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिए हैं और उसकी टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारा है और उसके 36 अंक हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने अपने दोनों टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान ने इस सीजन में अपने चार में से तीन मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर काबिज हैं। दोनों टीमों के अंक समान हैं, लेकिन बांग्लादेश की जीत का औसत अधिक है। न्यूजीलैंड ने इस सीजन में अभी तक तीन टेस्ट खेले हैं, जिसमें दो मैच गंवाए, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। वहीं इंग्लैंड ने चैंपियनशिप में अब तक खेले सात में से पांच हारे हैं, जबकि एक मैच जीता, जबकि दूसरा ड्रॉ रहा। इंग्लैंड का विजयी औसत 7.14 का है, जो काफी खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+