ऋषभ पंत का पीछा नहीं छोड़ रहे गावस्कर, बोले- द्रविड़ ने फटकार लगाई होगी
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में विकेटकीपर के रूप में सुधार तो किया है, लेकिन बल्ले से रन बरसाना वह भूल रहे हैं। पंत ने पिछली 13 टेस्ट पारियों में 19.23 की एवरेज से सिर्फ 250 रन ही बनाए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी 50 ही रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में सेंचुरियन में हुए पहले टेस्ट में भी पंत पहली पारी में 8 तो दूसरी पारी में सिर्फ 34 रन ही बना सके थे। वहीं दूसरे टेस्ट में 17, 0 की पारियां खेलकर टीम को संकट में डाल गए। पंत को पूर्व क्रिकेटर्स खूब सुना रहे हैं, वहीं सुनील गावस्कर भी उनकी क्लास लगाने से नहीं चूक रहे। अब उन्होंने फिर कहा कि पंत दूसरी पारी में बिना खाता खोले जिस तरीके से आउट हुए उसके चलते कोच राहुल द्रविड़ से फटकार लगी होगी।

पंत जोहान्सबर्ग में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में लापरवाही भरा शाॅट खेलकर आउट हुए। वो भी उस समय जब उनकी जरूरत थी। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद उन पर जिम्मेदारी थे, लेकिन पंत ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेला और वह आउट हो गए। इससे स्कोर 5 विकेट पर 167 रन हो गया। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, ''यदि पंत ने 30-40 रन बना लि होते तो ऐसे शॉट को खेलना समझा जा सकता है, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा करने का प्रयास किया जो ऑस्ट्रेलिया में नहीं किया था। वहां उन्होंने संयम दिखाया था। शुरुआत में मुश्किल वक्त होगा लेकिन जब आप क्रीज पर टिकते हैं तो फिर समझते हैं कि पिच कैसा काम कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने यही किया था फिर बड़े शाॅट खेले थे।''
यह भी पढ़ें- 'वो अगला टेस्ट नहीं खेलता है तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा', गंभीर को सता रही चिंता
गावस्कर ने आगे कहा, ''पंत ने इस बार कुछ ऐसा दिखाने का प्रयास किया जो हमने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत में देखा था। जब इंग्लैंड टीम भारत में आई थी तो पंत जेम्स एंडरसन की अच्छी गेंदों पर शॉट लगाने का लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसके बाद आउट हो रहे थे। उन्हें लगता है कि खेलने का यही एकमात्र तरीका है, लेकिन यह खेलने का तरीका नहीं है। मुझे पूरी तरह से भरोसा है कि ड्रेसिंग रूम में राहुल द्रविड़ ने उन्हें जरूर फटकागर लगाई होगी। या जैसा कि क्रिकेट में कहा जाता है, द्रविड़ ने उन्हें एक 'लट्ठ' से पीट दिया होगा।" ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी पंत के आउट होने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते कहा कि ऋषभ पंत ने निराश किया।












Click it and Unblock the Notifications