ICC ने बड़े इवेंट्स के शेड्यूल का किया ऐलान, भारत में खेले जाएंगे दो और वर्ल्ड कप, पढ़ें पूरी खबर
ICC events 2024 to 2027 schedule: पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला गया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 9 मैच जीतने के बाद भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने गंवाया मौका: साल 2011 के बाद भारत के पास एक बार फिर से अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका था। लेकिन रोहित शर्मा ऐसा करने से चूक गए। भारत को मिली फाइनल में हार के बाद करोड़ों फैंस का दिल भी टूटा। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की आंखों से भी आंसू छलक आए।

आईसीसी ने किया शेड्यूल का ऐलान: क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईसीसी ने अगले चार सालों में होने वाले अपने इवेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है। साल 2024 से 2027 के बीच होने वाले सभी आईसीसी इवेंट्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आने वाले 4 सालों में भारतीय टीम दो वर्ल्ड कप की मेजबानी और करने वाली है। ये खबर सामने के बाद भारतीय फैंस खुश हैं।
आईसीसी के इस इवेंट लिस्ट पर की बात करें हैं तो भारत साल 2025 में महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। वहीं साल 2026 में भारत और श्रीलंका मिलकर पुरुष T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले हैं। जबकि साल 2025 में पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी करने का अधिकार है।
जानिए कब होंगे कौन से इवेंट्स
मैंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 - वेस्टइंडीज और यूएसए
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024- बांग्लादेश
विमंस अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप 2025- मलेशिया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल2025- इंग्लैंड
मैंस चैंपियंस ट्रॉफी2025 - पाकिस्तान
विमंस वर्ल्ड कप2025- भारत
मैंस अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप2026 - नामीबिया और जिम्बाब्वे
विमंस टी20 वर्ल्ड कप2026- इंग्लैंड
मैंस टी20 वर्ल्ड कप2026- भारत और श्रीलंका
विमंस अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप 2027- इंग्लैंड
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल2027- इंग्लैंड
विमंस टी20 चैंपियंस ट्रॉफी2027 - श्रीलंका
मैंस वनडे वर्ल्ड कप2027 - साउथ अफ्रीका,नामीबिया और जिम्बाब्वे












Click it and Unblock the Notifications