U19 WC: आईसीसी ने घोषित की 'टीम ऑफ टूर्नामेंट', भारत के कितने खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्लीः यश ढुल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने अंडर 19 में फिर कमाल कर दिया है। भारत ने पांचवी बार पुरुषों का अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतकर दिखाया है। युवा टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात ये उपलब्धि तब हासिल की जब भारत सोया हुआ था। उत्तर भारत में यह शादियों की रात थी, आसमान में आतिशबाजी हो रही थी और भारतीय टीम बहुत दूर वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप के जश्न में डूबी हुई थी। यश ढुल की कमान में युवाओं ने वाकई में मैदान पर प्रतिद्वंदियों को कभी टिकने नहीं दिया। यह भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन था। अंडर 19 के युवा इंटरनेशनल क्रिकेट के भी भविष्य के सितारे होते हैं।

 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

टीम ऑफ द टूर्नामेंट

अब युश ढुल को अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान चुना है। भारत ने एंटीगा में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड को मात देकर ट्रॉफी उठाई है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इस टीम की घोषणा आईसीसी द्वारा रविवार को की गई। यश जहां टीम के कप्तान हैं तो वहीं बाए हाथ के स्पिनर विकी ओस्टवाल और ऑलराउंडर राज बावा भी टीम का हिस्सा हैं।

विकी ओस्तवाल, राज बावा को भी जगह-

विकी ओस्तवाल, राज बावा को भी जगह-

विकी ने गेंदबाजी में काफी बढ़िया काम किया था और प्रतियोगिता में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बनकर उभरे थे जिनके खाते में 12 विकेट आए। जबकि बावा ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। बावा ने 6 मैचों में 252 रन बनाए जिसमें उन्होंने युगांडा के खिलाफ 162 रनों की पारी खेली थी। शनिवार को फाइनल मुकाबले में बावा ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 9.5 ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट लिए। वे आईसीसी के टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष भी बने।

8 देशों के खिलाड़ी इस टीम को रिप्रेजेंट कर रहे हैं

8 देशों के खिलाड़ी इस टीम को रिप्रेजेंट कर रहे हैं

दूसरी ओर कप्तान यस ढुल कोविड-19 के चलते दो मुकाबले नहीं खेल पाए। उन्होंने चार मुकाबलों में 229 रन बनाए। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 रनों की पारी काफी यादगार रही। कुल मिलाकर आईसीसी की टीम में 3 भारतीय शामिल है जबकि 8 देशों के खिलाड़ी इस टीम को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।। तेज गेंदबाजी में जो स्वीडन आवेश अली रिपोन मोंडोल और ऑलराउंडर टॉम फ्री शर्ट और दो नित

पेस अटैक में जोश बॉयडेन, अवैस अली और रिपन मोंडोल हैं। ऑलराउंडर टॉम पर्स्ट और ड्यूनिथ वेलालेज हैं और स्पिन में विक्की ओस्टवाल हैं।

ICC U19 WC टीम ऑफ द टूर्नामेंट इस प्रकार है-

ICC U19 WC टीम ऑफ द टूर्नामेंट इस प्रकार है-

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को वेस्टइंडीज में आईसीसी अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए उनके रिकॉर्ड-तोड़ रन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में घोषित किया गया था।

टीम इस प्रकार है-

हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर, पाकिस्तान)
टीग वायली (ऑस्ट्रेलिया)
देवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका)
यश ढुल (कप्तान, भारत)
टॉम पर्स्ट (इंग्लैंड)
दुनिथ वेललेज (श्रीलंका)
राज बावा (भारत)
विक्की ओस्तवाल (भारत)
रिपन मोंडोल (बांग्लादेश)
अवैस अली (पाकिस्तान)
जोश बॉयडेन (इंग्लैंड)
नूर अहमद (अफगानिस्तान)

Recommended Video

    U19 World Cup Final: U19 Team India पर पैसों की बारिश, BCCI देगी इतने रुपये | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+