ICC Test Rankings: स्टीव स्मिथ ने लगाई लम्बी छलांग, रूट की रैंकिंग काफी नीचे, पन्त की जगह कायम
ICC Test Rankings: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस समय अपने बल्ले से धमाका कर रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद उन्होंने एशेज सीरीज में भी धमाका किया है। एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। यह पारी लॉर्ड्स में आई थी।
बल्लेबाजी में धाकड़ प्रदर्शन के बाद स्टीव स्मिथ की टेस्ट रैंकिंग में भी तेजी से उछाल आया है। वह चार स्थानों की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे अब कीवी कप्तान केन विलियमसन हैं। केन विलियमसन टॉप पोजीशन पर हैं।

टॉप दो में सिर्फ एक अंक का फासला
स्मिथ और केन विलियमसन के पॉइंट्स में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। स्मिथ के 882 रेटिंग पॉइंट हैं और विलियमसन महज एक पॉइंट आगे हैं। इंग्लैंड के जो रूट को बड़ा झटका लगा है। उनकी रैंकिंग नीचे गिर गई। रूट चार स्थानों की गिरावट के साथ टॉप से पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
स्मिथ के पास टॉप पर आने का मौका
इससे पहले स्मिथ ने केन विलियमसन को 2021 में कुछ समय के लिए टॉप से हटाकर पहला स्थान प्राप्त किया था। हालांकि कीवी कप्तान अभी चोट के कारण बाहर हैं। न्यूजीलैंड की टीम कोई सीरीज फ़िलहाल नहीं खेल रही है। विलियमसन रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। स्मिथ के पास उनको हटाने का मौका है।
रूट के लिए लॉर्ड्स टेस्ट खराब रहा
रूट की रैंकिंग एक लॉर्ड्स टेस्ट ने खराब कर दी। वह पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 18 रन बना पे। इसका फायदा स्मिथ को मिला। वह चौथे से दूसरे स्थान पर आ गए क्योंकि उनके बल्ले से शतक आया था। हालांकि एशेज सीरीज में अभी तीन मुकाबले और हैं। रूट के पास फिर से ऊपर जाने का मौका है।
ऋषभ पन्त टॉप 10 में एकमात्र भारतीय
टेस्ट रैंकिंग में टॉप दस में एकमात्र भारतीय ऋषभ पन्त है। उनका नाम दसवें स्थान पर शामिल है। उनके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टेस्ट रैंकिंग 12 है। पूर्व कप्तान विराट कोहली भी टेस्ट रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लाबुशेन तीसरे और हेड चौथे स्थान पर हैं। दोनों के बीच एक अंक का फासला है। गेंदबाजी में अश्विन और ऑल राउंडर रैंकिंग में जडेजा टॉप पर बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications