ICC T20 Rankings: न्यूजीलैंड को पीटकर सूर्यकुमार यादव की लंबी छलांग, टी20 रैंकिंग में सीधा 5 स्थानों का फायदा

ICC T20 Rankings: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए आज का दिन दोहरी खुशियाँ लेकर आया है। एक तरफ जहाँ वे न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं, वहीं मैच से ठीक पहले आईसीसी (ICC) की ताजा टी20 रैंकिंग ने भारतीय फैंस का जोश बढ़ा दिया है। कीवी गेंदबाजों की धुनाई करने का इनाम सूर्या को मिल चुका है और वे रैंकिंग में 12वें से सीधे 7वें पायदान पर पहुँच गए हैं।

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और चोट के कारण सूर्या की रैंकिंग में गिरावट आई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अपनी चमक फिर से बिखेरी है। पिछले दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक (82 और 57) जड़ने के बाद, सूर्या ने 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। अब वे 717 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 7वें नंबर के टी20 बल्लेबाज बन गए हैं।

icc t20 rankings

टॉप-10 में भारतीय तिकड़ी का राज

ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया का वर्चस्व साफ़ दिख रहा है। टॉप-10 बल्लेबाजों में सूर्या के अलावा दो और भारतीय शामिल हैं।

  • अभिषेक शर्मा: 929 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर बरकरार।
  • तिलक वर्मा: 781 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर।
  • सूर्यकुमार यादव: 717 पॉइंट्स के साथ अब 7वें स्थान पर।

टॉप दस रैंक बल्लेबाज (ICC T20 Rankings)

क्र खिलाड़ी देश पॉइंट्स
1
अभिषेक शर्मा भारत 929
2
फिल साल्ट इंग्लैंड 849
3
तिलक वर्मा भारत 781
4
जोस बटलर इंग्लैंड 770
5
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान 763
6
पाथुम निसांका श्रीलंका 758
7
सूर्यकुमार यादव भारत 717 (+5)
8
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया 713
9
मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया 684
10
टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड 669

गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर भारतीय

गेंदबाजों की रैंकिंग में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला है। वहां टॉप पर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम मौजूद है। दूसरे स्थान पर राशिद खान का नाम है लेकिन दोनों के बीच अंकों का काफी ज्यादा फासला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+