बांग्लादेश के हाथ से गया टी20 वर्ल्ड कप, ICC ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस देश में इवेंट आयोजन का लिया फैसला
Women's T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 को मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता के कारण बांग्लादेश से स्थानांतरित कर दिया गया है। टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश द्वारा दूसरी बार आयोजित किया जाना था, अब 3 से 20 अक्टूबर तक अब इवेंट अन्य देश में होगा। यह निर्णय कई प्रतिभागी टीमों की सरकारों की यात्रा सलाह के बाद लिया गया, जिसमें बांग्लादेश में इस आयोजन को आयोजित करना अव्यवहारिक माना गया।
बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा यह खुलासा किए जाने के कुछ दिनों बाद कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत से इस आयोजन की मेजबानी करने का अनुरोध किया था, लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया.

आईसीसी ने घोषणा की है कि यूएई में दुबई और शारजाह प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे। जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की थी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी न करना शर्म की बात है, क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) एक यादगार आयोजन का आयोजन करता।
एलार्डिस ने बीसीबी के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं बीसीबी की टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस आयोजन को बांग्लादेश में आयोजित करने के लिए सभी रास्ते तलाशे लेकिन भाग लेने वाली कई टीमों की सरकारों की यात्रा संबंधी सलाह के कारण यह संभव नहीं हो सका। हालांकि वे मेजबानी के अधिकार बरकरार रखेंगे। हम निकट भविष्य में आईसीसी के वैश्विक आयोजन को बांग्लादेश में आयोजित करने की उम्मीद करते हैं।
टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और 6 अक्टूबर को पाकिस्तान का सामना करेगी।












Click it and Unblock the Notifications