ICC ने शेयर किया World Cup 2023 के लिए नया पोस्टर, 1 ट्रॉफी और 10 हैं कप्तान
ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 (WC 2023)के लिए पोस्टर जारी कर दिया है जिसमें 10 कप्तानों को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के इर्द-गिर्द खड़ा हुआ दिखाया है। इस शानदार एनीमेटेड पोस्टर में फ्रंट पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जॉस बटलर व पैट कमिंस है।
इनके बराबर में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम खड़े हुए हैं। विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत इसका मेजबान है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। (Image- ICC Twitter)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ वनडे क्रिकेट की महा प्रतियोगिता शुरू होगी। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेल कर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 8 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
यह भी पढ़ें- PCB के बुलावे पर पाकिस्तान नहीं जा रहे BCCI सचिव जय शाह, पाकिस्तान के दावे को पूरी तरह नकारा
आईसीसी ने यह पोस्टर तक जारी किया है जब जिंबाब्वे में वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है और श्रीलंका व नीदरलैंड के साथ विश्व कप की 10 टीमें भी पूरी हो गई है। जिम्बाब्वे, आयरलैंड और वेस्टइंडीज जैसे टेस्ट खेलने वाली टीमें क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
फैंस पोस्टर को पसंद कर रहे हैं। वर्ल्ड कप प्रतियोगिता राउंड रोबिन लीग स्टेज के तहत खेली जाएगी जहां सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। इसके बाद की 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी और फिर फाइनल मैच होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications