ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए 3 नोमिनेटेड खिलाड़ियों का ऐलान, भारत से कोई भी खिलाड़ी नहीं

आईसीसी ने प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए दिसम्बर में बेहतरीन खेलने वाले तीन खिलाड़ियों को निमिनेट किया है। इनमें भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

Babar and Brook

ICC Player of the Month Nominations: हर महीने की तरह आईसीसी ने दिसम्बर महीने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए नोमिनेटेड खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने तीन नामों का ऐलान किया है।इनमें इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि भारत से किसी भी खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं किया गया है। ज्यूरी और पब्लिक वोट्स के आधार पर किसी एक खिलाड़ी को बेस्ट घोषित करते किया जाएगा।

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

पाकिस्तान में खेले गई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की सफलता के पीछे इस युवा क्रिकेटर का बहुत बड़ा हाथ है। ब्रूक ने पाकिस्तान में खेले गए तीनों टेस्ट मैचों में शतक जमाए। उनके पास शानदार तकनीक है और इसी के दम पर वह क्रीज पर टिककर रन बनाने में सफल रहे थे। आईपीएल में भी उनको सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीद लिया है। उनके ऊपर 13 करोड़ 25 लाख रूपये तक बोली लगी और हैदराबाद ने खरीद लिया।

ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले इस क्रिकेटर ने पिछले महीने एक अलग ही छाप छोड़ी है। ट्रेविस हेड ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी बैटिंग की। ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदम ग्रीन विकेट पर वह टिके और रन बनाए। हेड ने 92 रन बनाए। उनकी इस पारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीत लिया। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भी ग्रीन ने शतक जमाया। वह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

बाबर आज़म (पाकिस्तान)

बाबर आज़म (पाकिस्तान)

टीम को टेस्ट मैचों में लगातार हार मिल रही है लेकिन कप्तान बाबर आज़म ने बल्ले से अपना योगदान देना जारी रखा है। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उनके बल्ले से एक बड़ा शतक देखने को मिला था। हालांकि वह दोहरा शतक जड़ने में नाकाम रहे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी बाबर आज़म ने धाकड़ बैटिंग की थी। इस वजह से उनको भी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए दावेदार माना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+