T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की छुट्टी, स्कॉटलैंड की एंट्री! ICC ने आखिरकार ले लिया बड़ा फैसला
T20 World Cup 2026, Bangladesh OUT: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम को स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया। आईसीसी और बीसीबी के बीच चली लंबी बातचीत के बावजूद जब कोई सहमति नहीं बन सकी, तब विश्व संस्था ने स्कॉटलैंड को मुख्य ड्रा में शामिल करने का आधिकारिक निर्णय लिया।
मुस्तफिजुर रहमान को लेकर शुरू हुआ था विवाद (T20 World Cup 2026, Bangladesh OUT)
विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल (IPL) से रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने के विरोध में कुछ संगठनों के प्रदर्शन शुरू हुए। बीसीबी ने सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया और आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की।

इन टीमों से होगा स्कॉटलैंड का सामना
हालांकि, आईसीसी ने आयोजन स्थल बदलने से इनकार करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि भागीदारी सुनिश्चित न होने की स्थिति में विकल्प तलाशे जाएंगे। बीसीबी की चुप्पी के बाद स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। स्कॉटलैंड का शेड्यूल और ग्रुप स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है। उनके अभियान की शुरुआत कोलकाता में होगी, जहां वे 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड का सामना करेंगे। इसके बाद टीम मुंबई की यात्रा करेगी, जहां 17 फरवरी को उनका मुकाबला नेपाल से होगा।
बांग्लादेश को बड़ा नुकसान
बांग्लादेश के लिए गंभीर आर्थिक परिणाम इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारी वित्तीय नुकसान होने की आशंका है। विश्व कप में भागीदारी से मिलने वाले लगभग 3 लाख डॉलर (4 करोड़ टका) का नुकसान होना तय है। आईसीसी सालाना लगभग 27 मिलियन डॉलर का अनुदान बीसीबी को देता है, जिस पर अब प्रतिबंधों की तलवार लटक रही है।
मेगा इवेंट से बाहर होने के कारण ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू और स्पॉन्सरशिप सौदों में बड़ी गिरावट आएगी। भारत का अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है। भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के टीवी अधिकार अन्य टीमों के मुकाबले 10 गुना अधिक राजस्व देते हैं, जो बीसीबी के लिए सबसे बड़ा आर्थिक झटका होगा।












Click it and Unblock the Notifications