3 देशों के 12 शहरों में होंगे ODI वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले, ICC ने किया वेन्यू का ऐलान

ICC ODI World Cup Venues: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टूर्नामेंट के मेजबान शहरों का ऐलान कर दिया है। इस बार विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। तीन देशों में फैला यह टूर्नामेंट अफ्रीकी क्रिकेट के लिए भी एक बड़ा मौका माना जा रहा है।

इस वर्ल्ड कप का सबसे खास पहलू यह है कि 24 साल बाद वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फिर से अफ्रीका की धरती पर खेला जाएगा। पिछली बार 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने मिलकर इसकी मेजबानी की थी। उसके बाद कई आईसीसी टूर्नामेंट अफ्रीका में हुए, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप दोबारा यहां नहीं आया, भारत को वहां ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था।

durban stadium

मैचों का सबसे बड़ा हिस्सा दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, केपटाउन, पार्ल, ब्लोमफोंटेन, गबेरहा और कुगोम्पो सिटी को मेजबान शहर बनाया गया है। इन्हीं मैदानों पर ज्यादातर मुकाबले होंगे। फाइनल मैच कहां होगा, इसे लेकर दो विकल्प रखे गए हैं। खिताबी मुकाबला या तो जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में खेला जाएगा या फिर केपटाउन के ऐतिहासिक न्यूलैंड्स स्टेडियम में होगा।

जिम्बाब्वे को भी इस बार अच्छी संख्या में मुकाबले मिले हैं। हरारे और बुलावायो के साथ पहली बार विक्टोरिया फॉल्स भी वर्ल्ड कप का मेजबान बनेगा। इस शहर में नया स्टेडियम तैयार किया जा रहा है, जिसे इवेंट से पहले पूरी तरह तैयार करने की योजना है। अगर तय समय पर काम पूरा हो जाता है तो यहां पहली बार आईसीसी के सबसे बड़े टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे।

नामीबिया के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खास रहने वाला है। राजधानी विंडहोक को भी मेजबान शहरों की सूची में शामिल किया गया है। यह पहला अवसर होगा जब नामीबिया किसी सीनियर पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले वह जूनियर स्तर के टूर्नामेंट आयोजित कर चुका है, लेकिन सीनियर वर्ल्ड कप की मेजबानी उसके क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ने वाली है।

आईसीसी के इस ऐलान के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजर अगले बड़े अपडेट पर होगी, जिसमें मैचों का पूरा कार्यक्रम, ग्रुप और तारीखों का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इतना तय हो गया है कि 2027 में दुनिया की निगाहें एक बार फिर अफ्रीका के मैदानों पर होंगी, जहां वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग खेली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+