ICC Hall of Fame: शिवनारायण चंद्रपाल, अब्दुल कादिर, चार्लोट हुए क्रिकेट के दिग्गजों में शामिल
ICC Hall of Fame: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपने क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में 3 नई एंट्री की घोषणा की है। क्रिकेट की दुनिया की महान हस्तियों को यह सम्मान दिया जाता है जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आईसीसी ने जिन तीन नामों को शामिल किया है उसमें वेस्टइंडीज के महान बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल, पाकिस्तान के महान लेग स्पिनर अब्दुल कादिर और इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स हैं। (Photo- ICC)

ब्रायन लारा के समकालीन शिवनारायण चंद्रपाल 107वे खिलाड़ी बने हैं जिसने यह सम्मान हासिल किया है तो वहीं चार्लोट एडवर्ड्स और अब्दुल कादिर का नंबर क्रमश 108 व 109 है। T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से पहले इन सबको इस सम्मान से सम्मानित किया जाना है। इस बात की घोषणा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने की है। इन तीनों में निश्चित तौर पर शिवनारायण चंद्रपाल सबसे ज्यादा क्रिकेट खेले हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और 21 साल तक वेस्टइंडीज की ओर से खेलते रहे। उनको वेस्टइंडीज की ओर से खेलने वाले महानतम बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है। खूंटा गाड़कर खेलने के लिए मशहूर चंद्रपाल के नाम टेस्ट क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन है जबकि उन्होंने 268 वनडे मैचों में 8778 रन बनाए हैं। इस दौरान शिवनारायण चंद्रपाल ने उन सभी का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके कैरियर में उनको सपोर्ट किया।
इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ने 16 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था और फिर आने वाले 20 साल में एक अच्छा अंतरराष्ट्रीय कैरियर भी हासिल किया। उन्होंने 2006 में इंग्लैंड की कप्तानी संभाली और अपनी टीम को एशेज सीरीज में जीत भी दिलाई। 2016 में इस खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वे इंग्लैंड की एक ऐसी बल्लेबाज है जिन्होंनेअपने रिटायरमेंट के समय तक टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के अवसर पर उन्होंने आईसीसी को धन्यवाद दिया है।
वहीं पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने साल 2019 में 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 1970 और 80 का दशक कादिर की लेग स्पिन के लिए जाना जाता है। उन्होंने तब बड़े बल्लेबाजों का शिकार किया और 13 साल के करियर में 236 विकेट हासिल की है। पाकिस्तान के आने वाले स्पिनरों पर अब्दुल कादिर का काफी प्रभाव था। उन्होंने मुश्ताक अहमद, दानिश कनेरिया, शाहिद अफरीदी, यहां तक की दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर को भी कोचिंग दी थी। अवार्ड देने के मौके पर अब्दुल के बेटे उस्मान कादिर ने आईसीसी को धन्यवाद दिया और अपने पिता को भी याद किया है कि अगर वे होते तो यह उनके लिए काफी गर्व की बात होती।












Click it and Unblock the Notifications