ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा, पाकिस्तानी टीम के मैच भी होंगे भारत से बाहर
ICC Champions Trophy: अगले साल पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी ने रास्ता तैयार कर लिया है। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर होगा। आईसीसी बोर्ड ने यह फैसला लिया है। भारतीय टीम के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएँगे और शेड्यूल के समय इसका पता चलेगा।
साल 2024 से लेकर 2027 तक के आईसीसी इवेंट्स का फैसला हुआ है, पाकिस्तान भी इस दौरान अपने मैच भारत में आकर नहीं खेलेगा। पाक के मैचों का आयोजन भी न्यूट्रल वेन्यू पर किया जाएगा। भारत द्वारा आयोजित आईसीसी इवेंट्स में ही सिर्फ न्यूट्रल वेन्यू होंगे।

गौरतलब है कि साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं। ऐसे में भारत को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि दो देश मिलकर इसे आयोजित कराएंगे और पाकिस्तानी टीम के मैचों को श्रीलंका में करा दिया जाएगा। देखा जाए, तो इसमें भारत का नुकसान नहीं है।
2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी सिर्फ पाकिस्तान के पास है। इसमें भारत के खिलाफ होने वाला हर मैच बाहर होगा। टीम इंडिया के खिलाफ जो भी टीम खेलेगी, वह तटस्थ वेन्यू पर खेलेगी। एक तरह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता।
2027 तक के लिए अभी भारत-पाक के आईसीसी मैचों पर फैसला हुआ है लेकिन 2027 में भारत और पाकिस्तान दोनों के पास कोई आईसीसी इवेंट की मेजबानी नहीं है। 2027 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और ज़िम्बाब्वे मिलकर करेंगे।
आगामी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल के फैसले में बीसीसीआई की जीत है क्योंकि अगले इवेंट में भारत के साथ श्रीलंका है, तो न्यूट्रल वेन्यू पहले से ही तैयार है। ऐसे में बीसीसीआई को यह फैसला मानने में समय भी नहीं लगा होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी शायद यही बात ध्यान में रखते हुए आईसीसी की बात मानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications