पाकिस्तान ने दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर दी भारत को धमकी? वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Champions Trophy 2025 Rashid Latif: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेज़बानी में खेली जानी है, लेकिन इस टूर्नामेंट को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद तेज हो गया है। भारत ने कथित तौर पर अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है, जिससे यह विवाद और गहरा हो गया है। भारत का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में मैच खेलने से टीम को खतरा हो सकता है।

राशिद लतीफ ने भारत को दी धमकी

खासकर इस बात को लेकर चिंता जताई गई है कि पाकिस्तान में भारत के खिलाड़ियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। इस विवाद के बीच लगातार पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बेतुका बयान दे रहे हैं। अब पाकिस्तान की तरफ से कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर भारत को धमकी दी गई है। ये काम पाकिस्तान की तरफ से कई मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने किया है।

Champions Trophy 1

राशिद लतीफ का वीडियो वायरल

राशिद लतीफ का वायरल वीडियो में उन्होंने 'भाई' शब्द का इस्तेमाल किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, और कई लोग इसे दाऊद इब्राहिम से जोड़ रहे हैं, क्योंकि 'भाई' शब्द का संदर्भ आमतौर पर दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, वीडियो में राशिद लतीफ ने सीधे तौर पर दाऊद इब्राहिम का नाम नहीं लिया है, फिर भी उनके इस बयान को संदिग्ध रूप से दाऊद इब्राहिम से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

'पंगे किससे ले रहे हो? भाई के घर के बराबर में रहते हैं'

राशिद लतीफ का यह बयान चैंपियंस ट्रॉफी के विवाद से जुड़ा हुआ हो सकता है। वह वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पंगे किससे ले रहे हो? भाई के घर के बराबर में रहते हैं. जहां मैं बैठा हूं, भाई का घर है इधर. ये ऊपर से जो गेम चला रहे हैं, छोड़ दें। यहां राशिद लतीफ द्वारा कहे गए भाई शब्द को दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेसी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+