PAK vs NZ: मैच से पहले ही न्यूजीलैंड को हो गया बड़ा नुकसान! चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलेगा यह दिग्गज, जानें वजह
ICC Champions Trophy 2025 PAK vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच से ठीक एक दिन पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने दाहिने पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खेलने पर संदेह था और कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके पैर में फिर से चोट लग गई।
लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाहर (ICC Champions Trophy 2025 PAK vs NZ)
लॉकी फर्ग्यूसन की जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया। जांच करने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल ने कहा कि लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। वह अपनी फिटनेस पर काम शुरू करने के लिए घर लौटेंगे। लॉकी फर्ग्यूसन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले बेन सियर्स भी चोट के कारण बाहर हो गए थे, उनकी जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया था।

खेलते समय लगी थी हैमस्ट्रिंग की चोट
इससे पहले लॉकी फर्ग्यूसन को यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी और वह हाल ही में संपन्न हुए दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की त्रिकोणीय जीत में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लॉकी फर्ग्यूसन को लेकर पहले से ही ऐसी उम्मीदें थी कि वह टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकते हैं और मंगलवार को टीम ने इसकी पुष्टि भी कर दी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications