विराट कोहली के नाम होगा ODI का धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा इसे पूरे जीवन में नहीं तोड़ पाएंगे

Virat Kohli: भारतीय टीम के धांसू बल्लेबाज विराट कोहली के पीछे कीर्तिमान भागते हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। कोहली अपने बल्ले से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम करते हुए तहलका मचाते हैं और कई कीर्तिमान भी अपने नाम किये हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम अपने पहले ही मैच में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरने वाली है। टीम इंडिया के इस मैच में कोहली धांसू कीर्तिमान अपने नाम करने वाले हैं। वह एक बड़े आंकड़े से महज 37 रन ही दूर हैं और यह होता दिख रहा है।

virat kohli

पूर्व महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने एकदिवसीय करियर में एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हालांकि उनके पीछे आ रहे कोहली ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने का काम किया है लेकिन सचिन अब भी कई मामलों में आगे हैं।

ऐसा ही एक कीर्तिमान 14000 एकदिवसीय रनों का है और कोहली इसके काफी करीब हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 37 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को हासिल कर लेंगे। कोहली वर्ल्ड में सबसे तेज 14000 एकदिवसीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं।

Virat Kohli के आंकड़े

उन्होंने 297 एकदिवसीय मुकाबले खेलकर 13963 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। 37 रन जड़ते ही वह 14 हजारी क्लब में आ जाएंगे। वनडे इतिहास में सबसे तेज 14 हजार रन के मामले में वह पहले बल्लेबाज होंगे। 14 हजार का आंकड़ा छूने के मामले में कोहली तीसरे खिलाड़ी होंगे। सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ने भी 14 हजार रनों का आंकड़ा प्राप्त किया था।

Virat Kohli से पीछे सचिन और रोहित

तेंदुलकर ने 14000 वनडे रन बनाने का कारनामा 350 पारियों में किया था। कोहली तो उनसे काफी आगे हैं। अब अगर बात रोहित शर्मा की करें, तो वह भी उनसे काफी पीछे हैं। रोहित शर्मा तो अपने करियर में यह कीर्तिमान नहीं तोड़ पाएंगे।

रोहित ने अब तक एकदिवसीय करियर में 268 मुकाबले खेलने के बाद 10988 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। वह 11 हजार रन बनाने के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं और इसे हासिल कर लेंगे लेकिन कोहली वाले रिकॉर्ड को तो वह नहीं तोड़ पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+