IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान में किसे मिलेगी जीत? मैच से पहले प्रेमानंद जी महाराज ने दिया गुरुमंत्र
Champions Trophy 2025 India v Pakistan: भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेने वाली है। इस मुकाबले का इंतजार दोनों देशों के फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत अपने अभियान के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था। जबकि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
प्रेमानंद महाराज से पूछा गया सवाल (Champions Trophy 2025 India v Pakistan)
संत प्रेमानंद महाराज से भारत पाकिस्तान मैच को लेकर सवाल किया गया। प्रेमानंद महाराज के पास सत्संग में एक संत ने पूछा कि पाकिस्तान के खिलाफ आखिर भारतीय टीम को जीत कैसे मिलेगी? शख्स ने कहा कि इस मुकाबले के लिए जगह-जगह पर हवन एवं पूजा-पाठ हो रहे हैं। इस सवाल को सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने दिल जीतने वाला जवाब दिया।

जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा
इस सवाल का जवाब देते हुए महराज ने कहा कि इसमें हम आपको बताएं अभ्यास काम आएगा। ऐसी जगह भक्ति का प्रयोग करते उपहास नहीं कराना चाहिए, उसमें अभ्यास काम आएगा। अगर अभ्यास शब्द पर भगवान ने उपदेश न दिया होता तो हम मान लेते। इस शब्द को मानने के लिए तो खुद भगवान ने कहा है कि अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिनी।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान ने भी अर्जुन से कहा कि तुम ऐसा अभ्यास करो कि तुम्हारा चित सदैव मेरे में लगा रहे, आप देखिए अगर हमने जिंदगी में कभी बंदुके नहीं पकड़ी और फिर सारे मंत्र उच्चारण करें और जब बंदूक उठाई और चलाएं तो क्या निशाना लग जाएगा? ये बहुत उपहास का विषय है कि हो रहा है क्रिकेट और हम कर रहे हैं हवन।
2017 के फाइनल का बदला चाहेगा भारत
बता दें कि रविवार को भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल की यादों को भुलाने की उम्मीद करेगा, जिसमें वह पाकिस्तान से 180 रनों से हार गया था। उस हार के बाद से भारत ने इस प्रारूप में लगातार पांच बार पाकिस्तान को हराया है। हालांकि, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कुल मिलाकर वनडे मैचों में बढ़त हासिल की है और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भी उसका रिकॉर्ड अच्छा है, जिसमें पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications