Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
Champions Trophy 2025, Latest Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच अगले महीने यानी जून में भिड़ंत होने वाली है। दोनों ही टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक-दूसरे से टकराएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए फैंस अभी से तैयार हैं। सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।
क्या भारतीय टीम जाएगी पाकिस्तान?
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अगले साल यानी साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में होना है। भारतीय टीम लंबे समय से पाकिस्तान नहीं गई है। लेकिन क्या चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान जाएंगे? यह बड़ा सवाल है लगातार इस बात को लेकर चर्चाएं भी की जा रही है।

पाकिस्तान ने आकर खेला था वर्ल्ड कप
आईसीसी की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। ऐसे में चर्चा का सबसे बड़ा विषय यही है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं? पाकिस्तान की तरफ से भारतीय टीम को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गजों का मानना है कि जब पाकिस्तान की टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलने के लिए जा सकती है तो फिर भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी क्यों नहीं खेल सकती।
बीसीसीआई ने किया साफ
इस मामले को लेकर अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीन शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। राजीव शुक्ला ने 6 मई यानी कि सोमवार को बताया भारत के पाकिस्तान दौरे पर जाने का फैसला बीसीसीआई नहीं बल्कि भारत सरकार करेगी। राजीव शुक्ला ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में भारत सरकार हमसे जैसा कहेगी वैसा ही किया जाएगा। जब भारत सरकार अनुमति देता है तभी हम अपनी टीम भेजते हैं। इस मामले में हम भारत सरकार के निर्णय के हिसाब से जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications