इयान चैपल ने की कोहली की कप्तानी पर बात, ऋषभ पंत के उभरने को बताया सबसे बड़ी उपलब्धि
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि विराट कोहली कप्तान के तौर पर अपने उत्साह पर रोक नहीं लगा पाए।
चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिए कॉलम में लिखा, "सफल कप्तान भारत के विराट कोहली हैं। जब कोहली ने एमएस धोनी के सफल कार्यकाल के बाद पदभार संभाला, तो एक बड़ी चिंता यही कि थी कि उनका जोश क्या एक कप्तान के तौर पर उनके फैसले को प्रभावित करेगा?

चैपल लिखते हैं कि इसमें कोई शक नहीं है कि कोहली कप्तान के रूप में अपवाद थे; उन्होंने अपने जोश को कम नहीं किया लेकिन वह अभी भी भारतीय टीम को टॉप तक ले जाने में सक्षम थे। उन्होंने भारत को विदेशी सफलता तक पहुंचाया, जैसा कि किसी अन्य कप्तान ने नहीं किया था और इसमें उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी सहायता की।"
यह भी पढ़ें- रोहित की कमान में भारतीय क्रिकेट कहां जाएगा, कोहली के कोच ने कह दी बड़ी बात
"उनकी प्रमुख विदेशी सफलताएं 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया और 2021 में इंग्लैंड थीं। घर पर, उनकी टीम लगभग अपराजेय था। कोहली ने सौरव गांगुली और धोनी की विरासत ली टॉप पर बने रहे। कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी निराशा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज हार थी।
"कोहली की महान उपलब्धियों में से एक उनकी टीम का टेस्ट क्रिकेट में निखरना था। कोहली का मकसद टेस्ट क्षेत्र में जीत हासिल करना था और यहीं से उनका जुनून चमक उठा। इसमें शक नहीं है कि कोहली ने बाजी मारी।
चैपल ने कहा, "उनके आदमियों ने कड़ी मेहनत की, उन्होंने कंपटीशन का आनंद लिया और वे सफलता चाहते थे। कोहली के पास कई व्यक्तिगत उपलब्धियां हैं। सबसे बड़ी बात विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत का उभार है। जब चयन की बात आती है तो कोहली ने अपना रास्ता अपनाया और इस दौरान में उनके कुछ फैसले थोड़े अजीब थे पर इसमें कोई दोराय नहीं है कि पंत के लिए उनका समर्थन एक मास्टरस्ट्रोक था। "
बता दें कि कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट लीडर हैं क्योंकि उन्होंने 68 में से 40 मैच जीते, जिसमें उन्होंने नेतृत्व किया। कोहली के बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी बोलते हैं क्योंकि उन्होंने कप्तान बनने के बाद टेस्ट में सात दोहरे शतक दर्ज किए।
कोहली अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सफेद गेंद श्रृंखला में नजर आएंगे। जब श्रीलंका अगला भारत दौरा करेगा, तो कोहली के बेंगलुरु में अपना 100 वां टेस्ट खेलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications