IPL 2024: क्या महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा? अनिल कुंबले की बड़ी भविष्यवाणी
IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं। माही नेट सेशन में धांसू बैटिंग करते हुए भी दिखाई दिए हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह धोनी का अंतिम आईपीएल होने वाला है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने धोनी को लेकर एक अहम भविष्यवाणी की है।
अनिल कुंबले के कहना है कि धोनी चेन्नई के लिए खेलना जारी रख सकते हैं, यह कोई नहीं जानता है। कुंबले ने खेल के लिए धोनी के समर्पण का जिक्र भी किया। टीम इंडिया के दिनों को याद करते हुए कुंबले ने धोनी के साथ हुआ एक घटनाक्रम बताया है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कुंबले ने कहा कि मैं धोनी के साथ आईपीएल में नहीं खेला लेकिन जब मैं टीम इंडिया में था, तब सबसे पहले मुझे उठाने वाले धोनी ही थे। मुझे लगता है कि हेवीवेट उठाने में वह सबसे मजबूत है। मेरे लिए यह शानदार पल था।
कुंबले ने बताया कि मुझे याद है जब भारतीय टीम एक वनडे मैच के लिए रांची में थी और अतिरिक्त अभ्यास सेशन होना था। धोनी का घर वहीं था और उनको इस सेशन में आने की आवश्यकता नहीं थी लेकिन वह आ गए थे। मैंने पूछा कि आप यहाँ क्या कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मुझे इधर ही रहना है।
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि धोनी की तरह सचिन भी थे। ऑप्शनल दिनों में भी प्रैक्टिस के लिए सचिन टीम बस में सबसे पहले दिखते थे। ये दो लोग ब्रेक नहीं ले सकते थे। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर धोनी चेन्नई के लिए खेलना जारी रखते हैं। आईपीएल उनके लिए वैकल्पिक सेशन की तरह है।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल में फैन्स से मिले प्यार को देखकर धोनी ने खेलना जारी रखने का फैसला लिया था। पिछले सीजन धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांचवां खिताब हासिल किया था। इस बार धोनी की कप्तानी दिलचस्प रहने वाली है। अगर चेन्नई इस बार भी ख़िताब जीत लेती है, तो एक बड़ा रिकॉर्ड धोनी के नाम होगा।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications