India vs England: करुण नायर ने बनाया करियर का दूसरा बेस्ट स्कोर, पहले दिन भारत की डूबती नाव को बचाया
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच में बारिश का खलल देखने को मिला, लंच के बाद बारिश की वजह से मैच रुक गया। टॉस से पहले भी बारिश आई थी और कुछ मिनट टॉस में भी देरी देखने को मिली थी। पहले दिन के खेल में कई बार गेम रोकना पड़ा।
लंच के बाद जब बारिश शुरू हुई, तो गेम नहीं हुआ और भारतीय समय के अनुसार 6 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण किया गया, इसके बाद फिर से एक और निरीक्षण का समय तय कर दिया गया, यह शाम 7 बजे के लिए रखा गया। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मैच शुरू करने का फैसला लिया गया और गेम शुरू किर दिया गया।

लंच तक टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 72 रनों का स्कोर हासिल किया था, जायसवाल और केएल राहुल जल्दी आउट होकर चले गए। गिल और सुदर्शन ने पारी को आगे बढ़ाया। लंच के बाद गिल आउट हो गए, वह 21 रन बनाकर चलते बने, इसके बाद बारिश हुई और चायकाल का समय हो गया। हालांकि बारिश उतनी तेज नहीं थी लेकिन गेम पहले ही रोकना पड़ा।
चायकाल के बाद फिर से गेम शुरू होने के बाद भारत ने कुछ विकेट गंवाए। साईं सुदर्शन 38 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में सैकड़ा जड़ने वाले जडेजा का बल्ला इस बार खामोश रहा, वह महज 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस तरह भारत की आधी टीम 123 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
ध्रुव जुरेल ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन वह 19 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय भागीदारी की, नायर ने आठ साल बाद खेलते हुए पहली फिफ्टी पूरी की, इससे पहले के मैचों में वह फ्लॉप रहे थे। करियर में 303 के बाद नायर का यह दूसरा बेस्ट स्कोर है।
दिन का खेल समाप्त होने तक करुण नायर 52 और सुंदर 19 रन बना क्रीज पर थे, भारत का स्कोर 6 विकेट पर 204 रन था।












Click it and Unblock the Notifications