विराट कोहली और बाबर आजम में इस खिलाड़ी के बड़े फैन है शाहिन शाह अफरीदी

पिछले कुछ समय में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी एक शानदार क्रिकेटर के रूप में उभरकर सामने आए हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शाहिन ने अपना लोहा मनवाया है। युवा तेज गेंदबाज की फैन फॉफॉलोइंग भी देखते ही

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी एक शानदार क्रिकेटर के रूप में उभरकर सामने आए हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शाहिन ने अपना लोहा मनवाया है। युवा तेज गेंदबाज की फैन फॉफॉलोइंग भी देखते ही बनती है, लेकिन क्या आपको पता है जिस खिलाड़ी की पूरी दुनिया फैन है, वो खुद किसके फैन है। दरअसल, शाहिन शाह अफरीदी ने हाल ही में अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम बताया है।

Shaheen Afridi

Recommended Video

    Prophet Controversy: Moeen Ali ने ट्वीट किया India मांगे माफी ? जानें सच | वनइंडिया हिन्दी | *News

    शाहिन शाह पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में भी वो मिडिलसेक्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। हाल ही में ESPNcricinfo को दिए रैपिड फायर राउंड में अफरीदी ने कई सवालों के जवाब दिए। जब उनसे सवाल किया गया कि आपको विराट कोहली और बाबर आजम में से कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा पसंद है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, '' मुझे दोनों ही खिलाड़ी बहुत पसंद है।''

    शाहिन शाह अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को एक बार आउट भी कर चुके हैं। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में अफरीदी भारत के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए केवल 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। शाह ने कप्तान विराट कोहली, ओपनर और उपकप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के शिकार किए थे। इस प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। पाकिस्तान ने यह मैच पूरे 10 विकेट से जीता था और 1992 के बाद ये पहला मौका था, जब पाक ने भारत को वर्ल्ड कप के किसी मैच में हराया हो।

    वहीं, बाबर आजम की कप्तानी में शाहिन ने 11 टेस्ट मैचों में 54, 13 वनडे मैचों में 22 और 27 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 29 विकेट हासिल किए हैं। इस साल के एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा, तब भी कोहली और अफरीदी के बीच की जंग देखने लायक होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+