'एक मौका तो मिलना चाहिए था,' चेतेश्वर पुजारा के समर्थन में उतरे फैंस, ट्विटर पर आई कमेंट्स की बाढ़
Cheteshwar Pujara: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई (BCCI) के इस फैसले से पुजारा के फैंस काफी नाराज हैं, जोकि सोशल मीडिया पर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं।
दरअसल, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पुजारा कुछ खास कमाल नहीं कर सके, ऐसा नहीं है कि उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार का उनका द्वारा प्रदर्शन रहा, वह काफी नहीं है। 35 साल के अनुभवी खिलाड़ी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 14 और 27 रन की पारी खेली थी। ऐसे में फैंस का कहना है कि खराब प्रदर्शन सिर्फ पुजारा ने ही नहीं किया था बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी सभी को निराश किया था।

जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद चेतेश्वर पुजारा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यशस्वी जयसवाल अब पुजारा के स्थान यानी नंबर 3 स्थान पर कब्जा कर सकते हैं।
भारत के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के वेस्टइंडीज में आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर होने से सोशल मीडिया यूजर्स चिंतित हैं। कई फैंस ने तो यहां तक भविष्यवाणी कर दी है कि यह अनुभवी बल्लेबाज के टेस्ट करियर यहीं समाप्त हो जाएगा, क्योंकि बीसीसीआई अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के लिए युवाओं को तैयार करना चाहता है।
पुजारा की टीम से बाहर होने की संभावना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बढ़ी है, जहां वह उम्मीद के मुताबिक योगदान नहीं दे सके, इस टूर्नामेंट भारत को 209 रन से हार का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि बीसीसीआई ने यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया है।
हालांकि, 35 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की दोहरी सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चोटिल होने के बाद भी टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनुभवी बल्लेबाज ने 2018-19 चरण में तीन शतकों सहित 521 रन बनाए और भारत ने 2-1 से जीत हासिल की।
Jab Virat Kohli and Rohit Sharma ko itne chances de skte ho please pujara ko bhi kuch chances milna chahiye. Cheteshwar pujara ak test specialist and experience batsman hai usko mauka do..#bcci #pujara pic.twitter.com/NPRA5noa2s
— Praduyman Singh - Big Boss (@BigPraduym93289) June 23, 2023
Cheteshwar Pujara thanx for all the contribution to ICT but it was time..
— AKSHAT GUPTA (@akshatg1709) June 23, 2023
Dropping the Axe 🪓 on the wrong name as usual - BCCI#cheteshwarpujara
— CommentaryBox (@propnetwork1) June 23, 2023
ब्रिस्बेन में अंतिम टेस्ट की चौथी पारी में पुजारा ने अपने 56 रनों के लिए 211 गेंदों का सामना किया और भारत को मेजबान टीम को 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। पूजारा के टेस्ट करियर की बात करें तो 103 टेस्ट मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 19 शतकों के साथ 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। उनका डेब्यू भी 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। इस फॉर्मेट में उनके नाम 35 अर्धशतक भी दर्ज है।
Rohit Sharma is 36. Cheteshwar Pujara is 35. Yet, the phasing out begins with the latter, even when he has been in better form, and has been one of the very very few batsmen who has actually showed a spine in touring games. The ICT is in a self-destruction mode.
— Tushar Gupta (@Tushar15_) June 23, 2023
Bye bye Pujara...
— Naaku Teliyadhu Ra (@naakuteliyadhu) June 23, 2023
You had a great career for some time..
Again proved it's hard to replace the players Sachin, Dravid, Lakshman in test matches 😭 https://t.co/g58gLvLqeV
Sunil Gavaskar said, "why is Cheteshwar Pujara made the scapegoat when the entire batting unit failed? Because he doesn't have millions of followers on whatever platform to raise noise when he gets dropped". (On India Today). pic.twitter.com/oYyrRca3Ur
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 24, 2023
I think #CSK will buy #CheteshwarPujara in next year's IPL auction and then Cheteshwar Pujara will play an innings with a great strike rate. Then the BCCI will bring him back to the team. https://t.co/8Ion46jItN
— Nikhil (@Risenik) June 23, 2023
बीसीसीआई ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली आगामी 2 मैचों की श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की। बोर्ड ने कुछ आश्चर्यजनक चयन किए हैं को कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वहीं चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव को बाहर कर दिया है, जबकि मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications