Dream11 और BCCI के बीच कितने करोड़ की थी डील? जो टूटने पर अब एशिया कप में मिलेगा नया स्पॉन्सर
Dream11: ऑनलाइन गेमिंग कानून बनने के बाद कई ऐसे एप्स बंद हो गए, जो पैसे लेकर गेम्स खिलाते थे। ड्रीम इलेवन भी उनमें से एक है। ड्रीम इलेवन में क्रिकेट मैचों के दौरान भारी संख्या में लोग टीम बनाते थे और पैसे लगाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।
क्रिकेट की वजह से ड्रीम इलेवन ने बीसीसीआई से करार किया था, जिसके तहत टीम इंडिया की जर्सी के ऊपर ड्रीम इलेवन का नाम देखने को मिलने लगा। दरअसल ड्रीम इलेवन ने जर्सी स्पॉन्सर के रूप में बोर्ड के साथ करार किया और समय से पहले ही यह समाप्त हो गया।

ड्रीम इलेवन ने गेमिंस के उन प्रोडक्ट्स को बंद कर दिया है, जिसमें पैसे लगते हों। इससे उनका काम तेजी से गिर गया है। ड्रीम इलेवन ने ऑपरेशन बंद होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इससे अब बीसीसीआई के साथ करार भी समाप्त हुआ है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अब किसी नए जर्सी स्पॉन्सर की तलाश है। ड्रीम इलेवन ने 1 जुलाई 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम का लीड (जर्सी) स्पॉन्सर बनने का अधिकार हासिल किया। उसके बाद से यह डील चल रही थी और तीन सालों तक के लिए करार था।
यह स्पॉन्सरशिप जुलाई 2023 से लेकर मार्च 2026 तक की थी, यानी कुल मिलाकर लगभग 3 साल की अवधि लिए डील हुई थी। अब कानून आने के बाद डील पर काफी असर पड़ा है और एशिया कप से पहले बीसीसीआई को नया प्रायोजक मिलने वाला है।
ड्रीम इलेवन के साथ जर्सी का प्रायोजक बनने के लिए डील 358 करोड़ रुपये की थी। हर साल के हिसाब से 119 करोड़ से ज्यादा की डील हुई थी। दो साल की अवधि समाप्त हो गई है। ड्रीम इलेवन को नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि बोर्ड ने नए प्रायोजक की तलाश शुरू कर दी है।
ड्रीम इलेवन जैसे कई अन्य कंपनियों के ऊपर भी गहरा असर पड़ा है। सरकार ने जुर्माना और जेल दोनों तरह की सज़ा देने का प्रावधान किया है।












Click it and Unblock the Notifications