सौरव गांगुली को बिग बॉस होस्ट करने की कितनी मिलती है सैलरी? अमाउंट ने उड़ाए लोगों के होश
Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब क्रिकेट के मैदान से अलग एक नए रोल में नजर आ रहे हैं। बंगाल में दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने बिग बॉस बांग्ला के तीसरे सीजन की कमान संभाल ली है। शो में उनकी एंट्री के साथ ही एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि आखिर बिग बॉस को होस्ट करने के लिए उन्हें कितनी फीस मिल रही है?
दादा एक बड़ा नाम है, तो जाहिर सी बात है कि सैलरी भी कुछ ऐसी होगी जिसके बारे में सुनकर होश ही उड़ जाए। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान को बिग बॉस हिंदी के लिए 200 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पूरे सीजन के लिए उनकी फीस है, ऐसे में दादा भी पीछे तो नहीं रहने वाले हैं।

कितनी है सौरव गांगुली की सैलरी?
हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई नहीं बताता कि मुझे शो के लिए इतने पैसे मिल रहे हैं लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव गांगुली ने स्टार जलसा के साथ करीब 125 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का बड़ा करार किया है। यह एक अनुमानित रकम है, आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है क्योंकि बंगाल में दादा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।
क्या चार साल के लिए हुई है डील?
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह डील चार सालों के लिए की गई है। अगर उस हिसाब से भी देखा जाए, तो दादा की फीस हर साल के हिसाब से 30 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह रकम कम नहीं कही जा सकती है क्योंकि बांग्ला बिग बॉस और हिंदी बोग बॉस की ऑडियंस में फर्क है। हिंदी ऑडियंस बड़ी है।
गांगुली इससे पहले बंगाली टेलीविजन के लोकप्रिय शो दादागीरी को होस्ट कर चुके हैं। इसलिए कैमरे के सामने दर्शकों से जुड़ना उनके लिए कोई नई बात नहीं है। अब बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो के जरिए उनकी टीवी पारी एक नए स्तर पर पहुंच गई है।
देश के महंगे होस्ट्स की लिस्ट में दादा
इतना जरूर है कि बिग बॉस बांग्ला के साथ गांगुली का नाम जुड़ना और उनके 125 करोड़ रुपये के करार ने उन्हें देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो होस्ट्स की सूची में जरूर पहुंचा दिया है। बिग बॉस बांग्ला भी ब्रेक के बाद वापस लौटा है और इस बार दादा को लाने से इसमें दर्शकों की रूचि भी बढ़ी है।


Click it and Unblock the Notifications
