'माही भाई ने बताया कि...,' ऐसा क्या कहा MS Dhoni ने जो मैच फिनिशर बन गए रिंकू सिंह, खुद किया बड़ा खुलासा
India vs Australia 1st T20I: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है, जिसके पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इस रोमांचक मुकाबले में मिली जीत के बाद फैंस की जुबान पर रिंकू सिंह का नाम है, क्योंकि जब टीम को रिंकू की सबसे ज्यादा जररूत थी, तब उन्होंने अपने फिनिशिंग स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया।
मैच के बाद रिंकू सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने प्रेशर वाली स्थिति को हैंडल किया। रिंकू सिंह ने कहा, 'मैंने एक बार माही भाई (एमएस धोनी) से बात की थी और उनसे पूछा था कि लक्ष्य का पीछा करते समय अंतिम ओवर में उनकी सोचने की प्रक्रिया क्या है।'

रिंकू सिंह ने कहा कि, 'उन्होंने मुझसे कहा कि जितना संभव हो सके शांत रहना और गेंद को सीधे हिट करने की कोशिश करना है। मैंने उनकी सलाह का पालन कर रहा हूं और शांत रहने की कोशिश कर रहा हूं। कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखा रहा हूं। इससे मुझे बहुत मदद मिली है।'
इधर पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने ऑस्ट्रेलिया पर भारत की दो विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद 'फिनिशिंग की कला में महारत हासिल करने' के लिए रिंकू सिंह की सराहना की। रिंकू 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने अपनी पारी में एक गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
The MSD touch 🧊 behind Rinku Singh's ice cool finish 💥
— BCCI (@BCCI) November 24, 2023
Do not miss the 𝙍𝙞𝙣𝙠𝙪 𝙍𝙚𝙘𝙖𝙥 that includes a perfect GIF describing #TeamIndia's win 😉
WATCH 🎥🔽 - By @28anand | #INDvAUShttps://t.co/MbyHYkiCco
Rinku Singh said, "I've interacted with Mahi bhai twice and he told me how to maintain calmness under pressure, yesterday I followed that". pic.twitter.com/w6SM5NPXEu
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 24, 2023
उन्होंने कहा कि, 'यह तीसरी बार है जब उन्होंने भारत के लिए ऐसा किया है, तीसरी बार जब भारत को उनसे कुछ विशेष करने की जरूरत थी और वह आए। उन्होंने 5-7 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उनमें इतने लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी जैसी परिपक्वता और कौशल है।'












Click it and Unblock the Notifications