IPL Auction: IPL नीलामी में कुल कितने स्लॉट भरे जाएंगे? कौन है प्लेयर नंबर 117 जिससे शुरू होगा फटाफट ऑक्शन
IPL 2025 Auction: आईपीएल नीलामी के कार्यक्रम में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्लेयर्स में से बिड वॉर के नामों को छांट लिया गया है। 1000 खिलाड़ियों को नीलामी से सीधा बाहर कर दिया गया है। शॉर्टलिस्ट नामों से ये प्लेयर्स बाहर हैं।
कुल 1574 प्लेयर्स ने नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से अभी नीलामी पूल में सिर्फ 574 नामों को ही शामिल किया गया है। नीलामी में पहले बड़ी बोली लगने वाले खिलाड़ियों का नाम शामिल किया जाएगा। इसके बाद एक्सीलेरेटर ऑक्शन होगा।

एक्सीलेरेटर ऑक्शन में फटाफट अंदाज में बोली लगेगी। इसमें ज्यादा समय तक इंतजार भी नहीं किया जाएगा। जिस टीम को प्लेयर खरीदना होगा, वह उसे मिल जाएगा। अगर सभी टीमें चुपचाप रहेगी, तो खिलाड़ी को तुरंत पास ऑन कर दिया जाएगा। फटाफट अंदाज वाला ऑक्शन 117 नंबर वाले प्लेयर से होगी।
कौन है प्लेयर नंबर 117
एक त्वरित प्रक्रिया होगी जो 116 खिलाड़ियों को बोली के लिए पुकारे जाने के बाद शुरू होगी। 117वें नंबर के प्लेयर से फटाफट अंदाज में बोली लगेगी। यह एक भारतीय प्लेयर के साथ ही शुरू होनी है। प्लेयर नंबर 117 का नाम रिकी भुई है। वह आंध्रा से आते हैं। उनका रजिस्ट्रेशन 117वें नंबर पर हुआ है।
कुल कितने स्लॉट भरे जाएंगे
बोली लगाने के लिए प्लेयर्स काफी सारे हैं लेकिन शॉर्टलिस्ट होने के बाद भी जरूरी नहीं है कि सभी का चयन जो। खाली स्लॉट से ढाई गुना ज्यादा प्लेयर्स को नीलामी पूल में रखा गया है। सभी दस टीमों को मिलाकर कुल 204 प्लेयर्स के लिए स्लॉट खाली हैं। इतने खिलाड़ी निश्चित रूप से बिकने वाले हैं।
टीमों से पसंदीदा प्लेयर्स के बारे में पूछा जाएगा
बड़े प्लेयर्स की नीलामी होने के बाद फटाफट ऑक्शन होगा। इसके बाद अंतिम चरण के लिए टीमों से पूछा जाएगा कि आप किन खिलाड़ियों को खरीदना चाहते हैं, उनके नाम की लिस्ट दे दो। वहां से उन प्लेयर्स के नाम बोले जाएंगे और जिन टीमों ने उनके लिए इच्छा जताई होगी, वे उन फ्रेंचाइजी में चले जाएँगे।
क्या रहेगी नीलामी की टाइमिंग
भारतीय समय के मुताबिक़ नीलामी 24 और 25 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी। उस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ टेस्ट चल रहा होगा लेकिन उसमें दिन का खेल समाप्त होने का समय 2 बजकर 50 मिनट है। ऐसे में कोई टकराव की आशंका काफी कम है। जियो और डिजनी स्टार से बातचीत के आधार पर हे समय निर्धारित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications