WTC Final में आखिर कैसे पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सहित इन टीमों को चटाई धूल
WTC Final: जब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे सीजन की शुरुआत हुई थी, तब विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे। अब फाइनल में रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं।

Indian Team, WTC 2021-23: भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई लेकिन यह सफल काफी मुश्किलों से भरा रहा। टीम इंडिया अब 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस मैच को लेकर फैन्स और खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा सकता है। मैच लन्दन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
टीम इंडिया ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। पिछली बार की तुलना में इस बार सफर काफी दिलचस्प रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले संस्करण में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का संम करना पड़ा था। इस सीजन टीम कैसे फाइनल में पहुंची, उस सफर पर एक नज़र डालते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज ड्रॉ
टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर सीरीज जीतने की तरफ बढ़ रही थी। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल की थी और इंग्लिश टीम को पटखनी देने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण अंतिम मैच नहीं हुआ। बाद में साल 2022 में यह मैच खेला गया और इंग्लैंड ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त कर दी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत
कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। इसमें एक मुकाबला ड्रॉ समाप्त हुआ लेकिन अगले मैच में भारत ने जीत दर्ज कर ली। इस तरह भारतीय टीम ने 1-0 से यह मैच अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका में हार
यह वही सीरीज है जिसके बाद विराट कोहली ने लाल गेंद प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी थी। टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर बढ़त बनाई थी लेकिन बाद में मामला खराब हो गया। अगले दोनों मैच दक्षिण ने जीते और टीम इंडिया को सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत
इस समय रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की कमान संभाल ली थी। श्रीलंकाई टीम के लिए इस सीरीज में कुछ भी सहित घटित नहीं हुआ था। श्रीलंकाई टीम को भारत में 2-0 से बड़ी हार मिली। दोनों मैच क्रमशः मोहाली और बेंगलुरु में खेले गए थे।
बांग्लादेश में किया क्लीन स्वीप
रोहित शर्मा चोट के कारण बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज में नहीं थे। केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान थे और भारत ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। हालांकि अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टक्कर दी थी लेकिन टीम इंडिया 3 विकेट से जीत गई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत
अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने इस साल चार मैचों की सीरीज खेली और जीत हासिल की। भारत ने नागपुर और दिल्ली में दो मैच लगातार जीते लेकिन इंदौर की रैंक टर्नर पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल करते हुए वापसी की। अहमदाबाद में खेला गया अंतिम मैच ड्रॉ रहा और भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली।












Click it and Unblock the Notifications