IPL 2024: धोनी की चेन्नई और कोहली की आरसीबी एक साथ प्लेऑफ़ में होगी? जानें इसका क्या है समीकरण

IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल में दो टीमों के लिए प्लेऑफ़ का निर्धारण हो गया है। अभी दो टीमों का अगले चरण में जाना बाकी है लेकिन इसके लिए फ़िलहाल इंतजार करना होगा। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की टीमें प्लेऑफ़ में जाने में सफल रही हैं और अब दो टीमें बची हुई हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में दिल्ली ने जीत दर्ज करते हुए लखनऊ की राह मुश्किल कर दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब पीछे चल रही है और नेट रन रेट भी खराब हो गया है। लखनऊ की हार से आरसीबी को फायदा मिल गया है।

dhoni and kohli

आरसीबी और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें अभी बाकी हैं। धोनी की टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और अभी एक मैच बचा हुआ है। आरसीबी का छठा स्थान है। आरसीबी के पास 6 मैचों में 12 अंक है और एक मैच अभी बचा हुआ है।

एक ऐसा समीकरण भी है, जिससे धोने और कोहली दोनों की टीमों को ही प्लेऑफ़ में जाने का मौका मिल सकता है। धोनी को अपना एक मैच जीतना है। इससे अंक 16 हो जाएंगे। इसके बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अहम रहने वाला है। हैदराबाद के 2 मैच बचे हैं।

इस समय हैदराबाद ने 7 मैचों में जीत के साथ 14 अंक हासिल किये हैं और तालिका में चौथा स्थान है। अगर हैदराबाद की टीम एक मैच और जीत लेती है, तो आरसीबी की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी। हैदराबाद दोनों मैच हारती है और आरसीबी अपना एक मैच जीत लेती है, तो टॉप चार में जा सकती है क्योंकि आरसीबी का नेट रन रेट पॉजिटिव है।

फ़िलहाल हैदराबाद का नेट रन रेट आरसीबी से ज्यादा है लेकिन अगले दो मैचों में हारने से यह नीचे आएगा और आरसीबी अपनी जीत के साथ ऊपर चली जाएगी। इस स्थिति में आरसीबी टॉप चार में होगी। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अपना एक मुकाबला जीतकर 16 अंकों के साथ आसानी से टॉप चार में जगह बनाती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+