IND vs AFG: दनादन सिक्स जड़ दुबे ने दिलाई युवराज की याद, वीडियो में देखें लगातार 3 छक्के

IND vs AFG Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की और सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को सोलहवें ओवर में ही पराजित कर दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ।

टीम इंडिया ने मुकाबले के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम की जीत के हीरो कुछ खिलाड़ी रहे। बैटिंग में यशस्वी जायसवाल ने तूफ़ान मचा दिया। दोनों ने दनादन बल्लेबाजी करते हुए अफगानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। दुबे ज्यादा आक्रामक मूड में थे।

shivam dubey

शिवम दुबे ने मोहम्मद नबी को जमकर आड़े हाथों लिया। नबी की तीन अलग-अलग गेंदों को दुबे ने सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। उनके बल्ले से लगातार तीन छक्कों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 63 रनों की पारी खेली।

दुबे ने अपनी बल्लेबाजी में युवराज सिंह की झलक दिखा दी। युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 छक्के जड़े थे। शिवम दुबे ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से अफगान गेंदबाजों को तहस-नहस कर दी। पिछले दोनों मैचों में शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम की जीत के हीरो रहे।

तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए मुकाबले 2 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। अंतिम मुकाबला बचा है। उसमें टीम इंडिया जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+