'शमी भाई की मजबूरी का फायदा,' हसीन जहां पर क्यों फूटा लोगों का गुस्सा, क्या है नया मामला
Hasin Jahan: हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हसीन जहां को समय-समय पर फैन्स के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है। हालांकि हसीन जहां को इससे ज्यादा फर्क शायद ही पड़ता होगा। वह सोशल मीडिया पर अपना काम लगातार करती रहती हैं।
मोहम्मद शमी के साथ शादी के बाद उनकी अनबन हुई और दोनों अलग हो गए। तलाक अभी तक नहीं हो पाया है। शमी की बेटी के साथ हसीन जहां रहती हैं। बच्ची की परवरिश करने के लिए मोहम्मद शमी की तरफ से हसीन जहां को हर महीने पैसे भी दिए जाते हैं।

सोशल मीडिया पर हसीन जहाँ का पोस्ट आते ही शमी के फैन्स उनको निशाना बनाने में पीछे नहीं रहते हैं। इस बार भी कुछ यही देखने को मिला है। शमी की वाइफ ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, इसके बाद फैन्स इस पर टूट पड़े और कई तरह की बातें उनको सुना दी।
'जाने कब मुझे प्यार हो गया' गाने के साथ हसीन जहां ने पोस्ट किया था फैन्स ने उनकी क्लास लगा डाली। एक यूजर ने कहा कि आपने शमी भाई की मज़बूरी का फायदा उठाया है। हालांकि हसीन जहां की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया लेकिन कई फैन्स उनकी तारीफ में कसीदे भी पढ़ रहे हैं।
गौरतलब है कि हसीन जहां की दो शादियाँ हुई हैं। पहले पति सैदुद्दीन से तलाक के बाद उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ शादी की थी। शमी और हसीन जहां की मुलाक़ात आईपीएल पार्टी के दौरान हुई थी। उस समय हसीन जहां चीयर लीडर्स का काम किया करती थीं।












Click it and Unblock the Notifications