हसीन जहां ने बेटी को लेकर शेयर की अहम जानकारी, मोहम्मद शमी के ऊपर लगाया अब तक का सबसे बड़ा आरोप

Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपनी बेटी के साथ रहती हैं। हाल ही में कोलकाता हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ता को लेकर हसीन जहां के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद भी शमी के ऊपर नियमित तौर पर हसीन जहां की तरफ से आरोप लगाए जाते रहे हैं।

इस बीच अपनी बेटी को लेकर हसीन जहां ने एक खबर शेयर करते हुए ख़ुशी जताई, इसी में शमी के ऊपर निशाना साधने का काम भी किया गया। हसीन जहां ने इन्स्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर करते हुए अहम जानकारी प्रदान की है।

hasin jahan

उनकी बेटी को अब किसी इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला मिला है और यह अच्छा स्कूल बताया जा रहा है। इस पर हसीन जहां ने लिखा कि अल्लाह तआला के करम से आज मैं बेहद खुश हूँ। दुश्मनों ने चाहा था कि मेरी बेटी का किसी अच्छे स्कूल में दाख़िला न हो पाए, लेकिन अल्लाह ने उनकी सारी साज़िशों को नाकाम कर दिया। मेरी बेटी का एक बेहतरीन इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन हो गया है।

शमी के ऊपर आरोप जड़ते हुए हसीन जहां ने लिखा कि बेटी के पिता ने भी कई बार कोशिश की कि वह किसी अच्छे स्कूल में न पढ़े। लेकिन पिता, खुदा नहीं होता। जिस बेटी का पिता अरबपति है, वही अपनी ज़िंदगी के निजी कारणों से बेटी की पढ़ाई में रुकावट डाल रहा था, वह दूसरों के बच्चों को पढ़ा रहा था।

आगे उन्होंने लिखा कि जब नीयत साफ हो और कानून साथ हो, तो अल्लाह रास्ता बना ही देता है। शुक्र है कि देश में कानून है, वरना न जाने हमारे साथ क्या होता। उल्लेखनीय है कि शमी से हसीन जहां को एक बड़ी रकम हर माह मिलती है।


बेटी और हसीन जहां दोनों के लिए मोहम्मद शमी को हर महीने 4 लाख रुपये देने का आदेश दिया गया था। कुछ समय पहले ही कोर्ट का यह फैसला आया था, इसके बाद हसीन जहां ने अब अपनी बेटी को महंगे स्कूल में पढ़ाने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+