हलाला को लेकर ताना मारने वाली पोस्ट पर हसीन जहां हुईं ट्रोल, यूजर्स ने सुनाई खरीखोटी

Hasin Jahan: मोहम्मद शमी का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दूसरी तरफ उनकी पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हरकत करते रहती हैं। हसीन जहां इन्स्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग मामलों को लेकर प्रतिक्रिया देती रहती हैं।

एक बार फिर से वह अपनी हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया है। कुछ ही दिनों पहले उनका यह पोस्ट आया था लेकिन यूजर्स के कमेंट्स इस पर लगातार आ रहे हैं और काफी तीखे वार हो रहे हैं।

hasin jahan
Photo Credit: Hasin Jahan Instagram

दरअसल हसीन जहां ने हलाला प्रथा को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। इसका वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने ताना मारने वाला कैप्शन लिखा था। हसीन जहां के पोस्ट में दिखता है कि एक मौलवी किसी महिला से पेपर पर सिग्नेचर करवा रहे हैं और हसीन जहां ने इसे हलाला नाम दिया है।

हसीन जहां ने लिखा था कि जहां इंसानियत का खून हो, वहां दीन और धर्म को मानने का कोई मतलब नहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसानियत जहां बचे, वहां दीन को फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा उनके कैप्शन में आगे लिखा था कि खौफजदा जिन्दगी जहन्नुम है। कोई भी धर्म या दीन आपके जीवन को जहन्नुम में धकेल देने की बात नहीं करता।

Hasin Jahan की बढ़ी मुश्किलें

इस तरह हलाला पर ताना मारने वाला पोस्ट करने के बाद हसीन जहां ने मुसीबत मोल ले ली है। उनको कई यूजर्स ने कहा कि शमी भाई ने आपसे अलग होने का फैसला लेकर सही किया था। कुछ यूजर्स ने कहा कि जिसे इस्लाम की जानकारी नहीं हो, उसे ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि जो वीडियो आपने पोस्ट किया है, वह निकाह का है, हलाला का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Hasin Jahan पर हुए तीखे वार

एक यूजर ऐसा भी था जिसने हसीन जहां पर और ज्यादा तीखा प्रहार करते हुए यहाँ तक कह दिया कि हसीन जहां का भी हलाला हुआ था। यूजर्स को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने शमी की वाइफ को निशाना बनाने के लिए शब्दों का चयन करने की सारी हदें पार कर दी। यूजर ने ऐसा कहा है लेकिन इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है, सब बातें ट्रोल्स वाली हैं। यूजर्स के कमेंट्स आप हसीन जहां की पोस्ट के नीचे पढ़ सकते हैं।

हालांकि हसीन जहां ने किसी को कोई जवाब नहीं दिया। उनको पहले भी इस तरह निशाना बनाया गया है लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पर उसी तरह एक्टिव दिखाई देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+