'तुम इतने क्यूट क्यों हो', क्या हसीन जहां को फिर से हो गया है प्यार? शेयर की स्पेशल पोस्ट
Hasin Jahan Share Instagram Photo: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल के दिनों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मोहम्मद शमी को आईपीएल 2025 आक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। शमी ने अपने करियर की शुरुआत एक करोड़ रुपये की बोली से की थी। लेकिन अब उनकी दमदार गेंदबाजी के कारण 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
लंबे समय से चोटिल हैं मोहम्मद शमी
पिछले साल का वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से टीम के लिए अहम भूमिका निभाई और अपनी काबिलियत का भरपूर परिचय दिया। हालांकि, शमी चोटिल हो गए, जिससे उनकी वापसी में देरी हुई। वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं, इसके बावजूद ऑक्शन में उन्हें मोटी रकम दी गई है।

हसीन जहां को फिर से हो गया है प्यार?
इस बीच मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह फिर से किसी से प्यार करने लगी हैं। हालांकि, यह पोस्ट उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में है और इसने सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा को जन्म दिया है। हसीन जहां ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि तुम इतने क्यूट क्यों हो। हसीन जहां के इस पोस्ट से फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उन्हें फिर से प्यार हो गया है।
फैंस के मन में उठे सवाल
हसीन जहां का मोहम्मद शमी से तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं अक्सर सोशल मीडिया पर बनी रहती हैं। ऐसे पोस्ट हमेशा फैंस का ध्यान आकर्षित करते हैं, क्योंकि ये लोगों की जिज्ञासा बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे पोस्टों के जरिए लोग उनके जीवन के नए पहलुओं के बारे में अधिक जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हसीन जहां इस तरह के रील्स अपने अकाउंट पर अक्सर शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications