'किस बात का गुरूर है,' हसीन जहां ने सरेआम बताई मर्दों की सच्चाई! खुलकर कही दिल की बात
Hasin Jahan: टीम इंडिया के स्टार मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) मैदान पर वापसी के लिए कमर कस रहे हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं। दूसरी ओर स्टार क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। शमी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रहे विवादों के कारण उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी अक्सर फैंस का ध्यान आकर्षित करती है।
दरअसल, शमी की पत्नी सोशल मीडिया पर अपने बीच चल रहे विवादों के बारे में मुखर रही हैं। उन्होंने पहले भी शमी पर घरेलू हिंसा और बेवफाई का आरोप लगाया है, हालांकि बाद में इन आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया गया। इसके बावजूद, जहां शमी की ऑनलाइन आलोचना करने से पीछे नहीं हटती हैं।

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर कही दिल की बात
हसीन जहां की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस इंस्टाग्राम रील्स के बैकग्राउंड म्यूजिक में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का एक डायलॉग सुना जा सकता है, कि 'इज्जत से जीने का किसी से डरने का नहीं, न पुलिस से न एमएलए से ने मंत्री से। अरे जब शक्ति, संपत्ति, सद्बुद्धि तीनों ही औरतें हैं। तो इन मर्दों को किस बात का गुरुर? संभवत: इस रील के जरिए उन्होंने अपने जज्बात बयां किए हैं।
दो साल डेट करने के बाद दोनों ने की थी शादी
दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली।
यहां देखें वीडियो-
ये भी पढ़िए- Net Worth: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव में से कौन है ज्यादा अमीर? होश उड़ा देगी दोनों स्टार की नेटवर्थ
कपल के अशांत रिश्ते पर फैंस की नजर
जहां को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है और संभवतः शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।












Click it and Unblock the Notifications