'एक परदेशी मेरा दिल ले गया,' बेटी के जन्मदिन पर हसीन जहां का छपरी डांस वायरल, शमी फैन्स ने जमकर काटा बवाल
Hasin Jahan Dance Video: हसीन जहां और मोहम्मद शमी की बेटी आयरा का आज जन्मदिन है। इस मौके पर शमी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी थी। बेटी आयरा कई सालों से हसीन जहां के साथ ही रहती हैं और शमी उसकी परवरिश के लिए पैसे देते हैं। कोर्ट के आदेश पर वह पैसा देते हैं।
आज आयरा का जन्मदिन हसीन जहां ने मनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिखाया कि वह क्या कर रही हैं। आम तौर पर हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह डांस के या अन्य चीजों पर रील्स बनाती हैं लेकिन आज बेटी के जन्मदिन का लाइव किया।

लाइव में कुछ लड़कियां वहां डांस करती हुई दिखाई देती हैं। बाद में खुद हसीन जहां भी फ्रेम में आकर 'एक परदेशी मेरा दिल ले गया' गाने पर नाचने लगती हैं। लोग इसे छ्परी डांस बताते हुए बुरा-भला कहने लगते हैं। उनमें ज्यादातर लोग शमी के लिए अच्छी बातें लिख रहे थे और हसीन जहां को कोस रहे थे।
कई लोग ऐसे भी थे, जो हसीन जहां को उन 4 लाख रुपयों की याद दिला रहे थे, जो उनको हाई कोर्ट के आदेश पर मिलते हैं। लोगों ने कहा कि दूसरों के पैसों पर ऐश करना इसे ही कहते हैं। कई लोगों ने यह भी लिखा कि शमी भाई के लिए दिल में बहुत सम्मान है। हसीन जहां का जमकर मजाक उड़ाया गया और जिस तरह के वीडियो का लाइव चल रहां था, उससे लोगों में और ज्यादा गुस्सा देखने को मिला।
हसीन जहां के पहले पति सैफुद्दीन से भी दो बेटियां हैं लेकिन उनका जन्मदिन मनाते हुए कभी कोई पोस्ट नहीं किया गया। आयरा से जुड़ी हर चीज का पोस्ट वह इन्स्टाग्राम पर करती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications