अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से हर्षित राणा बाहर, 27 वर्षीय खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। हर्षित राणा पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हुए हैं।
बीसीसीआई की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक पुरुष चयन समिति ने हर्षित की जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल किया है। यश को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के साथ-साथ 2026 एशियन गेम्स के लिए भी टीम में जगह मिली है।

हर्षित राणा बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस में खिंचाव आ गया। इसके बाद उन्हें दोनों प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है।
यश ठाकुर को पहली बार बड़ी जिम्मेदारी
27 वर्षीय यश ठाकुर हाल ही में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान भारत की टी20 टीम में जगह बनाई थी। यश ने इस दौरे पर दो मुकाबले खेले और कुल चार विकेट हासिल किए। घरेलू क्रिकेट में भी उनके पास अच्छा अनुभव है। वह अब तक 76 टी20 मैचों में 114 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनमी रेट 8.2 का रहा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। जसप्रीत बुमराह का नाम भी अपडेटेड टीम में शामिल है।
नितीश कुमार रेड्डी हैं उपलब्ध
वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर नहीं किया गया है और वह अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों में शामिल हैं। यश ठाकुर को शामिल किए जाने के बाद भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी विभाग में बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर प्रमुख विकल्प होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
