'सर प्लीज ऐसा मत करो', हर्षित राणा को आखिर क्यों आया गुस्सा? जानें वजह
Harshit Rana video: दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मंगलवार सुबह जल्दी ही अपने वतन भारत लौट आए। विजयी भारतीय टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आये। जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया था।
हर्षित राणा को आखिर क्यों आया गुस्सा? (Harshit Rana video)
एएनआई रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे वाकई बहुत खुशी हुई। हालांकि, तेज गेंदबाज उसी रिपोर्टर द्वारा बार-बार पूछे गए सवालों से चिढ़ गए कि खिताब जीतने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'सर, मत लो ना प्लीज'। एक ही सवाल को बार-बार सुनकर वो गुस्से में नजर आये। इसके बाद वो जाकर अपनी गाड़ी में बैठ गए।

हर्षित राणा के चयन से फैंस थे हैरान
बता दें कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की जगह राणा को चुनने के फैसले ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि, यह दांव कारगर साबित हुआ क्योंकि हर्षित राणा ने टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो मैचों में अपनी विकेट लेने की क्षमता से प्रभाव डाला।
अपने-अपने शहरों में लौट आए भारतीय खिलाड़ी
हर्षित राणा ने टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट से की और उसके बाद अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक और विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी का सबसे प्रभावशाली हिस्सा 15 ओवरों में चार रन प्रति ओवर से कम की उनकी इकॉनमी रेट थी।
22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल 2025 की वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग-अलग अपने-अपने शहरों में लौट आए। कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का सोमवार रात मुंबई पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications