हर्षल पटेल ने बनाया गेंदबाजी का सबसे घटिया रिकॉर्ड, स्टुअर्ट बिन्नी को भी पीछे छोड़ा

इसी बीच एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जो व्यक्तिगत तौर पर इस मुकाबले को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। दरअसल, हम बात तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) की कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मिली रोमांचक जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत की जीत में कई खिलाड़ी हीरो बनकर सामने आए। पहले दीपक हुड्डा और संजू सैमसन की जोड़ी ने बल्ले से गदर मचाया और फिर स्पीड स्टार उमरान मलिक ने अपनी आग उगलती गेंदों से टीम को यादगार जीत दिलाई। इसी बीच एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जो व्यक्तिगत तौर पर इस मुकाबले को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। दरअसल, हम बात तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) की कर रहे हैं।

Recommended Video

    Ind vs Ire: Harshal Patel के नाम 2nd T20I में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket

    महंगे साबित हुए पटेल साहब

    महंगे साबित हुए पटेल साहब

    आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हर्षल पटेल ने अपने 4 ओवर 54 रन खर्च कर दिए और एक ही विकेट ले सके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 13.50 की रही। मैच में उनके नाम पर एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। ऐसा रिकॉर्ड जो शायद ही कोई गेंदबाज अपने नाम के आगे जोड़ना चाहेगा। दरअसल, पूरे मैच में हर्षल पटेल की गेंदों पर कुल 6 छक्के लगे। इससे पहले इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ एक मैच में इतने सिक्स नहीं लगे थे।

    बिन्नी और चाहर को पीछे छोड़ा

    बिन्नी और चाहर को पीछे छोड़ा

    हर्षल पटेल ने 6 छक्के खाने के साथ ही स्टुअर्ट बिन्नी और दीपक चाहर को भी पीछे छोड़ दिया। हर्षल से पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड बिन्नी और चाहर के नाम पर दर्ज था। पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में खेले गए टी20 मैच में 5 छक्के खाए थे। इस मैच में उनको केवल एक ओवर की गेंदबाजी मिली थी और उनके खिलाफ विंडीज ने लगातार 5 छक्के देखने लगाए थे। वहीं, चाहर ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में खेले गए टी20 मैच में 5 छक्के खाए थे। उस मैच में दीपक ने 4 ओवरों में 56 रन खर्च किए थे।

    अभी तक शानदार रहा हर्षल का प्रदर्शन

    अभी तक शानदार रहा हर्षल का प्रदर्शन

    31 वर्षीय हर्षल पटेल ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I डेब्यू किया था। अभी तक टीम इंडिया की ओर से खेले 14 मैचों में वह 20.47 की औसत कुल 19 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 4/25 का रहा। हर्षल पटेल को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का अहम सदस्य माना जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+