IPL 2025 में अपनी पुरानी टीम में लौट सकते हैं डेविड वॉर्नर? पृथ्वी शॉ की भी चमक सकती है किस्मत!
IPL 2025, Harry Brook: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। आईपीएल शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। अब उन्हें इंग्लिश स्टार की जगह लेने के लिए एक दूसरे खिलाड़ी की तलाश करनी होगी। हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उनसे दिल्ली के लिए मध्य क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद थी।
डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ को क्या फिर दिल्ली देगी मौका (IPL 2025, Harry Brook)
आइए ऐसे में कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जो आईपीएल 2025 टीम में हैरी ब्रूक की जगह ले सकते हैं। पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एक बार फिर दिल्ली की टीम अपने साथ जोड़ सकती हैं। वॉर्नर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। डेविड वॉर्नर के अलावा अनसोल्ड रहने वाले पृथ्वी शॉ भी दिल्ली के लिए विकल्प साबित हो सकते हैं।

डेरिल मिशेल पर रहेगी नजर
डेरिल मिशेल पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं। उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए वह हैरी ब्रूक की जगह लेने के लिए सबसे आगे दिख रहे हैं। वह बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग गियर के साथ वह टीम के लिए स्कोर कर सकते हैं। डेरिल मिशेल ने 2024 में टी20I में शानदार प्रदर्शन किया और 160 के करीब के स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए। इसके साथ ही उनमें दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता है और आईपीएल 2024 में चेन्नई के लिए उन्होंने 13 पारियों में 318 रन बनाए।
दमदार फॉर्म में हैं बेन डकेट
बेन डकेट हाल के दिनों में सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के लिए चमकने वाले सितारों में से एक थे और उन्होंने सफ़ेद गेंद के दौरे के दौरान भारतीय परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। लिहाजा दिल्ली की टीम उन पर भी दांव लगा सकती है।
डेवाल्ड ब्रेविस को मिल सकता है मौका
दक्षिण अफ़्रीकी युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस अंडर-19 विश्व कप में सफल प्रदर्शन के बाद अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने दिखाया है कि वे एक क्रिकेटर के तौर पर परिपक्व हो रहे हैं। वे गेंद को अच्छी तरह से हिट करते हैं और अपने छोटे से करियर में नंबर 1 से नंबर 7 तक बल्लेबाजी कर चुके हैं। ऐसे में उन पर भी फैंस की नजरें रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications