Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Harry Brook World Record: टेस्ट में वनडे वाली रफ्तार! हैरी ब्रुक ने तोड़ा 148 साल का सबसे खतरनाक रिकॉर्ड

Harry Brook: टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में कई धुरंधर आए और गए, लेकिन इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रुक (Harry Brook) ने जो आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर किया, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। एशेज 2025-26 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ब्रुक ने केवल रन नहीं बनाए, बल्कि टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया।

उन्होंने एक ऐसा 'असंभव' वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे बनाने में महान एडम गिलक्रिस्ट को भी पसीना आ गया था। हैरी ब्रुक अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

harry brook

Harry Brook ने गिलक्रिस्ट को पछाड़ा

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के उस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जो सालों से अटूट माना जा रहा था। गिलक्रिस्ट ने 3000 रन के लिए 3610 गेंदें खेली थीं, लेकिन ब्रुक ने यह कारनामा मात्र 3468 गेंदों में ही कर दिखाया।

भारत के दिग्गज भी रह गए पीछे

इस जादुई आंकड़े तक पहुँचने की दौड़ में भारतीय दिग्गज भी पीछे रह गए। भारत के सबसे विस्फोटक टेस्ट बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 3000 रन के लिए 4095 गेंदें ली थीं, जबकि 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग ने 4129 गेंदों का सामना किया था। ब्रुक की इस रफ्तार ने साबित कर दिया है कि 'बैजबॉल' (Bazball) का असली राजा कौन है।

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3000 टेस्ट रन

हैरी ब्रुक (इंग्लैंड): 3468 गेंदें

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया): 3610 गेंदें

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया): 4047 गेंदें

ऋषभ पंत (भारत): 4095 गेंदें

वीरेंद्र सहवाग (भारत): 4129 गेंदें

पारियों के मामले में Harry Brook टॉप पर

ब्रुक ने केवल गेंदों के मामले में ही नहीं, बल्कि पारियों (Innings) के मामले में भी अपनी धाक जमाई है। वह अपनी 57वीं पारी में 3000 रन तक पहुंचे, जिससे उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज डेनिस कॉम्पटन की बराबरी कर ली। अब उनके निशाने पर इंग्लैंड के कई और बड़े रिकॉर्ड्स हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+