T20 वर्ल्ड कप हार के बाद छिन सकती है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी, BCCI जल्द लेगी बड़ा फैसला
Women's T20 World Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी 20 वर्ल्ड कप 2024 बेहद निराशाजनक रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच को हारने के साथ ही भारतीय टीम का सफर वर्ल्ड कप से समाप्त हो गया। लंबे समय से भारतीय महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रही है।
छिन सकती है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी
भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों के साथ साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भी कई तरह के सवाल खड़े हुए है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरमनप्रीत कौर को कप्तानी के पद से हटाया जा सकता है। भारतीय टीम साल 2016 के दौरान भी टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। इसके बाद हरमानप्री कौर को टीम की कप्तानी सौंपी गई।

फिर टूटा वर्ल्ड कप जीतने का सपना
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम नॉक आउट स्टेज तक कई बार पहुंची है। साल 2020 के दौरान टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन फाइनल में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना फिर टूट गया। बीसीसीआई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार के साथ जल्द ही मीटिंग करने वाली है।
दिग्गजों ने भी साधा निशाना
इस मीटिंग में हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के भविष्य को लेकर भी फैसला किया जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने भी भारतीय कप्तान हरमानप्री कौर की जमकर आलोचना की है। उन्होंने बताया की पिछले दो तीन सालों से सैम टीम खेल रही है। इसके बावजूद भी टीम के परफॉर्मेंस में कोई अप्रूवमेंट देखने को नहीं मिली है। फैंस भी भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से निराश हैं।












Click it and Unblock the Notifications