हरमनप्रीत ने की बल्लेबाज को मारने की कोशिश और फिर बदसलूकी, देखें वायरल वीडियो
IND vs AUS: भारतीय टीम को जब आवश्यकता थी, उस समय हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को पटखनी देने में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने विकेट झटके और मैदान पर अग्रेशन भी दिखाया।
तहलिया मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार दो पारियों में बैक टू बैक अर्धशतक जमाए। हरमनप्रीत कौर का शिकार वही बनीं। हरमन की गेंद को ताहलिया ने सामने खेला था, कौर ने इसे फील्ड कर देखा कि बल्लेबाज क्रीज से बाहर हो सकती हैं।

इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने सीधा थ्रो बल्लेबाज ताहलिया मैक्ग्रा की तरफ फेंक दिया। यहाँ ताहलिया ने गेंद को अपने बल्ले से रोक दिया। हालंकि अम्पायर ने फील्ड में बाधा पहुंचाने की वजह से आउट नहीं दिया। इसकी वजह भी रही है। हरमन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया है।
दरअसल ताहलिया मैक्ग्रा क्रीज के अंदर ही थीं। ऐसे में वह खुद को बचाने के लिए बल्ला आगे करने लगी थीं। अगर वह ऐसा नहीं करती, तो उनको चोट लगना निश्चित था। खुद के बचाव के लिए ताहलिया मैक्ग्रा ने बल्ला आगे करते हुए गेंद को रोक दिया। हरमनप्रीत ने इस दौरान जमकर अग्रेशन दिखाया। बाद में मैक्ग्रा को आउट भी उन्होंने ही किया।
भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट के अंतर से शिकस्त दे डाली। टीम इंडिया ने पिछले दो मैचों में अलग-अलग टीमों को पटखनी दी है। भारतीय टीम ने इससे पहले इंग्लैंड को भी एकमात्र टेस्ट मैच में पराजित किया था।
मुकाबले में यह घटना दूसरी पारी के दौरान घटी। हरमनप्रीत ने इस पारी में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। स्पिन फ्रेंडली पिच पर हरमनप्रीत ने खुद को पीछे नहीं रखा और गेंदबाजी करने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications