Harmanpreet Kaur ने शतक जड़ रचा इतिहास, 4000 रन का आंकड़ा पार, मिताली राज के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Harmanpreet Kaur complete 4000 runs: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर फॉर्म में लौट आई हैं। 22 जुलाई यानी मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ डराम (Durham) के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मैच में उन्होंने शतक जड़ते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
खास क्लब में हरमनप्रीत की एंट्री (Harmanpreet Kaur complete 4000 runs)
इस खास क्लब में हरमनप्रीत से पहले पूर्व कप्तान मिताली राज (7805 रन) और मौजूदा उपकप्तान स्मृति मंधाना (4588 रन) ही शामिल थीं। अब हरमनप्रीत कौर ने भी इस एलीट लिस्ट में जगह बना ली है। यह उपलब्धि उन्होंने अपने 149वें वनडे मैच की 129वीं पारी में हासिल की। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।

ऐसा रहा है हरमनप्रीत का करियर
हरमनप्रीत कौर का करियर साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले से शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 337 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जो किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी के मुकाबले सबसे ज़्यादा हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171* रन है, जो उन्होंने 2017 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। यह पारी आज भी महिला क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
हरमनप्रीत की इस उपलब्धि से भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है। भारत की ओर से महिला वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी अब भी मिताली राज हैं, जिन्होंने 211 पारियों में 7805 रन बनाए। स्मृति मंधाना 105 पारियों में 4588 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं, और अब हरमनप्रीत कौर 129 पारियों में 4000 रन के आंकड़े के साथ तीसरे नंबर पर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications