'मुझे लग्जरी चीजें नहीं चाहिए...,' टीम इंडिया को लेकर विंडीज बोर्ड की लापरवाही पर भड़के हार्दिक पांड्या

India vs West Indies 3rd ODI Highlights: तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही कैरेबियन टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से कब्जा कर लिया। सीरीज में मिली शानदार जीत से कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश नजर आए, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है।

टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा उनके दौरे के दौरान की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। हार्दिक ने यात्रा योजनाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी को खुलकर जाहिर किया।

hardik pandya

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान पांड्या से जब तरौबा के ब्रायन क्रिकेट स्टेडियम में सुविधाओं के बारे में पूछा गया तो हार्दिक ने स्टेडियम की प्रशंसा करते हुए इसे "सबसे अच्छे स्थानों में से एक" कहा, लेकिन ऑलराउंडर ने भारत दौरे के दौरान वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की कमियों को उजागर कर दिया। हार्दिक ने "बुनियादी ज़रूरतें" न होने की शिकायत की और साथ ही कहा कि मेजबान भविष्य में इसका ध्यान रखें।

हार्दिक पांड्या ने कहा कि, 'यह हमारे द्वारा खेले गए सबसे अच्छे मैदानों में से एक था। अगली बार जब हम वेस्टइंडीज आएं तो चीजें बेहतर हो सकती हैं। जैसे यात्रा से लेकर कई चीजों का प्रबंधन करना। पिछले साल भी कुछ दिक्कतें हुईं। इसका ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि जब कोई टीम यात्रा करे को ये दिक्कतें न हों, हम लग्जरी चीजों की मांग नहीं करते हैं, लेकिन हमें कुछ बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना होता है।'

भारतीय क्रिकेटरों ने पहले बीसीसीआई के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की थी, क्योंकि त्रिनिदाद से बारबाडोस के लिए उनकी देर रात की उड़ान में करीब चार घंटे की देरी हुई थी, जिससे उन्हें वनडे सीरीज के शुरुआती मैच से पहले नींद नहीं मिल पाई थी। वरिष्ठ क्रिकेटरों ने बीसीसीआई से मैचों के बीच बहुत कम अंतर होने पर देर रात की उड़ानें न रखने का भी अनुरोध किया।

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया का स्कोर कैरेबियन द्वीप समूह में भारत का सर्वोच्च वनडे स्कोर है। हार्दिक पांड्या 52 गेंदों में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का भारतीय गेंदबाजों से कोई मुकाबला नहीं था। मुकेश कुमार ने नई गेंद से तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को पीछे धकेल दिया और फिर कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

भारत ने वेस्टइंडीज को केवल 35.3 ओवर में 151 रन पर आउट कर उनके खिलाफ अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत (जीत के अंतर के मामले में) दर्ज की। हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से उसी स्थान पर शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक बार फिर कप्तानी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+