मनोज तिवारी ने कहा क्रिकेट को अलविदा, संन्यास की घोषणा में किया दिल छूने वाला संदेश पोस्ट
भारत और बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने क्रिकेट की सभी फॉर्म से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखते हुए इस खेल को अलविदा कर दिया।
उन्होंने लिखा, "इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया है, शुरुआती जीवन की तमाम चुनौतियों के समय मैं जो कुछ भी हासिल करने की सोच सकता था, वह सब कुछ मिला है। मैं इस खेल और ईश्वर के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे।

"मुझे यह मौका मिला है कि मैं अपने क्रिकेट की यात्रा में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद कहूं। मेरे सभी कोचों को धन्यवाद, जो मेरे बचपन से पिछले साल तक मेरी क्रिकेट की उपलब्धियों में भागीदारी हैं। मनोजेंद्र घोष, मेरे पिता-समान कोच, मेरी क्रिकेट की यात्रा के स्तंभ हैं। अगर वह नहीं होते, तो मैं क्रिकेट में कहीं नहीं पहुंच पाता। धन्यवाद सर, मुझे पता है कि आपका स्वास्थ्य सही नहीं है, आपकी सेहत जल्द ही सही हो।
"मेरे पिता-माता को धन्यवाद, उन्होंने मुझ पर पढ़ाई पर जोर नहीं दिया, बल्कि मुझे क्रिकेट जारी रखने के लिए मोटिवेट किया। मेरी पत्नी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ हैं। उनके लगातार समर्थन के बिना, जिन्दगी में वहां पहुंचना संभव नहीं होता, जहां मैं आज हूं। और मेरे सभी सहपाठियों, क्रिकेट एसोसिएशन को, सभी सदस्यों को, जिन्होंने मेरी यात्रा में भूमिका निभाई है। क्रिकेट के प्रेमियों को मैं कैसे भूल सकता हूं, जिन्होंने तमाम उतार-चढ़ावों में हमेशा मेरे लिए दुआएं की हैं। मेरी ओर से तहे दिल से शुक्रिया।
"अगर मैंने किसी का जिक्र करने से चूक गया हूँ तो कृपया मेरी क्षमा स्वीकार करें। मैं जिंदगी के मकसद की खोज में..
क्रिकेट को धन्यवाद देता हूं।"
तिवारी काफी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेल रहे थे। उन्होंने अंतिम बार 2015 के जिंबाब्वे के दौरे पर खेला था। उस दौरे में उन्होंने तीन वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 34 रन बनाए थे। इससे पहले तिवारी को भारतीय क्रिकेट टीम में 2011-12 सीजन में एक छोटा सा मौका दिया गया था।
ये भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I में फैंटेसी इलेवन का महामुकाबला: कौन हैं वो खिलाड़ी, जो आपको जीता सकते हैं?
तिवारी ने भारतीय क्रिकेट टीम से ड्रॉप होने से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी जो उनका उच्चतम स्कोर भी है। हालांकि इस खिलाड़ी का बंगाल के लिए बहुत अच्छा फर्स्ट क्लास करियर रहा है, जहां उन्होंने 48 प्लस की औसत के साथ 9000 फर्स्ट क्लास रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 45 अर्धशतक व 303 नाबाद रनों का सर्वोच्च स्कोर शामिल है।
तिवारी अब राजनीतिक पारी खेल रहे हैं। वर्तमान में वे वेस्ट बंगाल में यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर ऑफ स्टेट है।












Click it and Unblock the Notifications