हार्दिक पांड्या के तूफान में उड़े बांग्ला टाइगर, आलोचकों का किया मुंह बंद
विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में भारत ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भारत इस मैच में बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया है। भारत की इस जीत के नायक इस बार हार्दिक पांड्या रहे हैं। हार्दिक ने ना सिर्फ बल्ले से अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि एक विकेट भी अपने नाम किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की जबरदस्त शुरुआत हुई। विराट और रोहित की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। रोहित ने 11 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली जबकि विराट ने 28 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। रोहित के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने भी 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली।

पंत के आउट होने के बाद पिछले मैच के हीरो सूर्यकुमार सिर्फ 6 रन के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि शिव दुबे ने इस मैच में 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। लेकिन लगातार इस बीच हार्दिक पांड्या ने दूसरे छोर पर तेज बल्लेबाजी जारी रखी, जिसकी बदौलत भारत ने 196 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली और वह नाबाद लौटे। इस पारी में हार्दिक ने 3 छक्के और 4 चौके लगाए। बल्ले से बेहतरीन पारी खेलने के बाद हार्दिक ने एक विकेट भी अपने नाम किया।
उन्होंने भारत को पहला विकेट लिटन दास के रूप में दिलाया। लिटन को उन्होंने 13 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इस पारी के लिए हार्दिक को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
जिस तरह से इस विश्वकप में हार्दिक पांड्या बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे वह अपने आलोचकों को भी जवाब दे रहे हैं। आईपीएल में जब उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली तो तकरीबन हर मैच में उनके खिलाफ हूटिंग की गई। लेकिन आज अपने खेल से पांड्या ने आलोचकों का मुंह कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications